🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सोमधृत संज्ञा पुं॰ [सं॰] स्त्रीरोगों की एक औषध । विशेष—इसके बनाने की विधि इस प्रकार है—सफेद सरसों बच, ब्राह्मी, शंखाहुली, पुनर्नवा, दूधी (क्षीर काकोली) खिरैंटी, कुटकी, खंभारी के फल (जरिश्क), फालसा, दाख, अनंतमूल, काला अनंतमूल, हलदी, पाठा, देवदारु, दालचीनी, मुलैठी, मजीठ, त्रिफला, फूल प्रियंगु, अडूसे के फूल, हुरहुर, सोंचर नमक और गेरु ये सब मिलाकर एक सेर घृतपाक विधि के अनुसार चार सेर गौ के घी में पाक करना चाहिए । गर्भवती स्त्री को दूसरे महीने से छह महीने तक इसका सेवन कराया जाता है । इससे गर्भ और योनि के समस्त दोषों का निवारण होता है, रजवीर्य शुद्ध होता है और स्त्री बलिष्ठ तथा सुंदर संतान उत्पन्न करती है । पुरुषों को भी दूषित वीर्य की शुद्धि के लिये यह दिया जा सकता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।