सोहाग †
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सौभाग्य, प्रा॰ सोहग्ग]
१. दे॰
सुहाग ।
उ॰—(क) धाइ सो पूछति बातै बिनै की सखीनि सीं सीखै सोहाग की रीतहिं ।—देव (शब्द॰) । (ख) लागि लागि पग सबनि सिय भेंटति अति अनुराग । हृदय असीसहिं प्रेमबस रहिहहु भरी सोहाग ।—तुलसी (शब्द॰) ।
क्रि॰ प्र॰—देना ।—लेना ।
उ॰—तुम तो ऐसा धमकाते हो जैसे हम राजा साहब के हाथों बिक गए हों । रानी रूठेंगी, अपना सोहाग लेंगी । अपनी नौकरी ही न लेंगे, ले जायँ ।—काया॰, पृ॰ २२२ ।
२. एक प्रकार का मांगलिक गीत ।
उ॰—गातव सबै सोहाग छबीली मिलि सब बृज की बाम ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ४४४ ।
सोहाग
२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सुहागा] दे॰
सुहागा ।
सोहाग
३ संज्ञा पुं॰ [देश॰, तुल॰ सं॰ सौभाग्य] मझोले आकार का एक प्रकार का सदाबहार वृक्ष । विशेष—इस वृक्ष के पत्ते बहुत लंबे लंबे होते हैं । यह आसाम, बंगाल, दक्षिणी भारत और लंका में पाया जाता हैं । इसके बीजों से एक प्रकार का तेल निकलता है जो जलाया और ओषधि के रूप में काम में लाया जाता है । इसे हीरन हर्रा भी कहते हैं ।
२. एक प्रकार का नमकीन पक्वान्न । दे॰
सुहाल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।