अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
सौदा संज्ञा पुं॰[अ॰] १. वह चीज जो खरीदी या बेची जाती हो । क्रय विक्रय की वस्तु । चीज । माल । जैसे,—(क) चलो बाजार से कुछ सौदा ले आवेँ । (ख) तुम्हारा सौदा अच्छा नहीं है । (ग) आप क्या क्या सौदा लीजिएगा? उ॰—(क) ब्योपार तो याँ का बहुत किया, अब वाँ का भी कुछ सौदा लो ।—नजीर (शब्द॰) । २. लेन देन । व्यवहार । उ॰—(क) क्या खुब सौदा नक्द है उस हाथ दे इस हाथ ले ।—नजीर (शब्द॰) । (ख) दरजी को खुरपी दरकार नही, वह गेहुँ लेना चाहता है; अत: उन दोनों का सौदा नहीं हो सकता ।—मिश्रबंधु (शब्द॰) । (ग) प्रायः सभी बैंकें एक दुसरे से हिसाब रखती हैं । इस प्रकार सौदे का काम कागजी घोड़ों (चेकों) द्धारा चलता है ।—मिश्रबंधु (शब्द॰) । (घ) जरासुत सो और कोउ नहिं मिलै मोहि दलाल । जो करै सौदा समर को सहज इमि या काल ।—गोपाल (शब्द॰) । मुहा॰—सौदा पटना = क्रयविक्रय की बातचीत ठीक होना । जैसे,—तुमसे सौदा नहीं पटेगा । उ॰—आखिर इसी बहाने मिला यार से नजीर । कपड़े बला से फट गए सौदा तो पट गया ।—नजीर (शब्द॰) । ३. क्रय विक्रय । खरीद फरोख्त । व्यापार । उ॰—और बनिज मैं नाहीं लाहा होत मुल में हानि । सुर स्वामि को सौदो साँचो कहो हमारो मानि ।—सुर (शब्द॰) । ४. खरीदने या बेचने की बातचीत पक्की करना । जैसे,—उन्होंने पचास गाँठ का सौदा किया । उ॰—राजा खुद तिजारत करता है, बिना उसकी आज्ञा के राँगा, हाथीदाँत, सीसा इत्यादि का कोई सौदा नहीं कर सकता ।—शिवप्रसाद (शब्द॰) । यौ॰—सौदागर = व्यापारी । सौदासुलुफ = खरीदने की चीज । वस्तु । सौदासुत = व्यवहार । उ॰—सुहृद समाजु दगाबाजी हो को सौदासुत जब जाको काजु तब मिलें पायँ परि सो ।— तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—पटना ।—लेना ।—होना ।
सौदा २संज्ञा पुं॰[फा॰] १. पागलपन । बावलापन । दीवानापन । उन्माद । २. उर्दु के एक प्रसिद्ध कवि का नाम । ३. प्रेम । मुहब्बत । इश्क (को॰) । ४. युनानी चिकित्सा शास्त्र में कथित चार दोषों में एक जो स्याह या काला रग का होता है (को॰) ।
सौदा † ३संज्ञा पुं॰[देश॰] वे काट छाँटकर साफ किए हुए पान के पत्ते जो ढोली में सड़ गए हों । (तंबोली) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।