🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:00:34 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हराम
harāma
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हराम १ वि॰ [अ॰] निषिद्ध । विधिविरुद्ध । बुरा । अनुचित । दूषित । जैसे,—मुसलमानों के लिये सूद खाना हराम है । उ॰—खात है हराम दाम करत हराम काम घट घट तिनहीं के अवयश छानेंगे ।—अकबरी॰, पृ॰ ३२ ।
हराम २ संज्ञा पुं॰
१. वह वस्तु या बात जिसका धर्मशास्त्र में निषेध हो । वर्जित बात या वस्तु ।
२. शूकर । सूअर जिसके छूने खाने आदि का इसलाम में निषेध है । उ॰—आँधरो, अधम, जड़ जाजरो जरा जवन, सुकर के सावक ढका ढकेल्यो मग में । गिरो हिये हहरि हराम हो हराम हन्यो हाय हाय करत परीगो काल फँग में ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—(कोई बात) हराम करना=किसी बात का करना मुश्किल कर देना । ऐसा करना कि कोई काम आराम से न कर सके । जैसे,—तुमने तो काम के मारे खाना पीना हराम कर दिया । (कोई बात) हराम होना=किसी बात का करना मुश्किल हो जाना । कोई बात न करने पाता । जैसे—रात भर इतना शोर हुआ कि नींद हराम हो गई ।
३. बेईमानी । अधर्म । बुराई । पाप । जैसे,—(क) हराम का रुपया हम नहीं लेते । (ख) हराम की छूना बुरा है । (ग) हराम की कमाई खाते शर्म नहीं आती । मुहा॰—हराम का या हराम का खाना=(१) जो बेईमानी से प्राप्त हो । जो पाप या अधर्म से कमाया गया हो । जैसे—हराम का माल उड़ाते शर्म नहीं आती । (२) मुफ्त का । जो बिना मिहनत का या काम के मिले । जैसे—पड़े पड़े हराम का खाना खाओ । हरामघाट उतारना=किसी को बुराई की राह पर ले जाना ।—अपनी॰, पृ॰ ८९ । हराम का माल या कमाई=दे॰ 'हराम का' और 'हराम'—३ । यौ॰—हरामखोर ।
४. स्त्री पुरुष का अनुचित संबंध । व्यभिचार । जैसे,—हराम का लड़का । यौ॰—हरामजादा । मुहा॰—हराम का जना, पिल्ला या बच्चा=(१) दोगला । वर्णसंकर । (२) दुष्ट । पाजी । बदमाश । (गाली) । हराम का पेट=व्यभिचार से रहा हुआ गर्भ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें