🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:07:20 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हरिन
harina
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हरिन संज्ञा पुं॰ [सं॰ हरिण] [स्त्री॰ हरिणी] खुर और सींगवाला एक चौपाया जो प्रायः सुनसान मैदानों, जंगलों और पहाड़ों में रहता है । मृग । विशेष—हरिन की बहुत जातियाँ होती हैं, जैसे—कृष्णसार, एण, कस्तूरी मृग, बारहसिंगा, साँभर इत्यादि । यह जंतु अपनी तेज चाल, कुदान और चंचलता के लिये प्रसिद्ध है । यह झुंड बाँधकर रहता है और स्वभावतः डरपोक होता है । मादा हरिन के सींग नहीं बढ़ते, अंकुर मात्र रह जाते हैं, इसी से पालनेवाले अधि कतर मादा हरिन पालते हैं । इसकी आँखें बहुत बड़ ी बड़ी और काली होती हैं; इसी से कवि लोग बहुत दिनों से स्त्रियों के सुंदर नेत्रों की उपमा इसकी आँखों से देते आए हैं । शिकार भी जितना इस जंतु का संसार में हुआ और होता है, उतना शायद ही और किसी पशु का होता हो । 'मृगया' जिस प्रकार यहाँ राजाओं का एक साधारण व्यसन रहा है, उसी प्रकार और देशों में भी । हिंदुओं के यहाँ इसका चमड़ा बहुत पवित्र माना जाता है, यहाँ तक कि उपनयन संस्कार में भी इसका व्यवहार होता है । प्राचीन ऋषिमुनि भी मृगचर्म धारण करते थे और आजकल के साधु संन्यासी भी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हरिन" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें