🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:47:08 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हवाई
havāī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हवाई १ वि॰ [अ॰ अथवा अ॰ हवा + हिं॰ ई (प्रत्य॰)]
१. हवा का । वायु संबंधी ।
२. हवा में चलनेवाला । जैसे,—हवाई जहाज ।
३. बिना जड़ का । जिसमें सत्य का आधार न हो । कल्पित या झूठ । निर्मूल । जैसे,—हवाई खबर, हवाई बात । यौ॰—हवाई किला = अयथार्थ बात । अव्यावहारिक चोचला । हवाई खबर = झूठी सूचना । अफवाह । हवाई महल = दे॰ 'हवाई किला' । हवाई बात = दे॰ 'हवाई खबर' । मुहा॰—हवाई किले बनाना = अयथार्थ कल्पनाएँ करना । अव्यव- हार्य योजना बनाना । हवाई महल बनाना = दे॰ 'हवाई किले बनाना' ।
हवाई २ संज्ञा स्त्री॰ हवा में कुछ दूर तक बड़े झोँक से जाकर बुझ जानेवाली एक प्रकार की आतशबाजी । बान । आसमानी । उ॰—सत्त नाम लै उड़ै पलीता, हरदम चढ़त हवाई ।—कबीर श॰, भा॰ ३, पृ॰ ४९ । मुहा॰—(मुँह पर) हवाइयाँ उड़ना = चेहरे का रंग फीका पड़ जाना । आकृति से भय, लज्जा या उदासी प्रकट होना । विवर्णता होना । (मुँह पर) हवाइयाँ छूटना = दे॰ (मुँह पर) 'हवाइयाँ उड़ना' । उ॰—ऐसा फरमाइशी कहकहा लगाया कि छम्मी जाना के मुँह पर हवाइयाँ छूटने लगीं ।—फिसाना॰, भा॰ १, पृ॰ ५ । हवाई गुम होना = घबड़ा जाना । अक्ल गायब हो जाना । हवाई छोड़ना = आतिशबाजी छोड़ना ।
हवाई अड्डा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + अड्डा] हवाई जहाज के उड़ने और उतरने का स्थान । वायुयान केंद्र ।
हवाई आक्रमण संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + सं॰ आक्रमण] दे॰ 'हवाई हमला' ।
हवाई जहाज संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + अ॰ जहाज़] वायुयान ।
हवाई डाक संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + डाक] हवाई जहाज से जानेवाली डाक या चिट्ठी पत्री ।
हवाई फायर, हवाई फैर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + अं॰ फायर] लोगों को डराने के लिये हवा में झूठी बंदूक चलाना ।
हवाई बंदूक संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ हवाई + फ़ा॰ बंदूक] झूठी बंदूक । नकली बंदूक ।
हवाई बेड़ा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + बेडा़] युद्धक विमानों का दल [को॰] ।
हवाई मार्ग संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + सं॰ मार्ग] आकाश में हवाई जहाज के आने जाने का रास्ता ।
हवाई युद्ध संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + सं॰ युद्ध] हवाई जहाजों द्वारा आकाश में होनेवाली लड़ाई ।
हवाई हमला संज्ञा पुं॰ [हिं॰ हवाई + अं॰ हमला] आकाश मार्ग से हवाई जहाजों द्वारा होनेवाला आक्रमण ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हवाई" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें