🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:04:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हहरना
haharanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हहरना क्रि॰ अ॰ [अनु॰]
१. काँपना । थरथराना । उ॰—पहल पहल जौ रूई झाँपै । हहरि हहरि अधिकौ हिय काँपै ।— जायसी (शब्द॰) ।
२. डर के मारे काँप उठना । दहलना । बहुत डर जाना । थर्रान । उ॰—नाथ भलो रघुनाथ मिले रजनीचर सेन हिये हहरी ।—(शब्द॰) ।
३. दंग रह जाना । चकित रह जाना । आश्चर्य से ठक रह जाना ।
४. कोई बात बहुत अधिक देखकर क्षुब्ध होना । डाह करना । सिहाना । उ॰— काम बन नंदन की उपमा न देत बनै, देखि कै विभव जाको सुरतरु हहरत ।—तोई कवि (शब्द॰) ।
५. कोई वस्तु बहुत अधिक देखकर दंग होना । अधिकता देखकर चकपकाना । उ॰— ठहर ठहर परे कहरि कहरि उठैं, हहरि हहरि हर सिद्ध हँसे हेरि कै ।—तुलसी (शब्द॰) ।
६. परेशान होना । हैरान होना ।
७. हर्ष और आह्लादपूर्वक किसी व्यक्तिविशेष से मिलना । संयो॰ क्रि॰—उठना ।—जाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें