🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:00:02 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हिया
hiyā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हिया संज्ञा पुं॰ [सं॰ हृदय, प्रा॰ हिअअ]
१. हृदय । मन । उ॰— (क) अब धौं बिनु प्रानप्रिया रहिहैं कहि कौन हितु अवलंब हिये ।—केशव (शब्द॰) । (ख) साथ सखी के नई दुलही को भयो हरि कौ हियो बेरि हिमंचल । आय गए मतिराम तहाँ घरु जानि इकंत अनंद ते चंचल ।—मति॰ ग्रं॰, पृ॰ २७७ ।
२. छाती । वक्षस्थल । उ॰—(क) बनमाल हिये अरु विप्रलात ।—केशव (शब्द॰) । (ख) हिया थार, कुच कंचन लाडु ।— जायसी । (शब्द॰) । मुहा॰—हिये का अंधा=अज्ञान । मूर्ख । हिये की फुटना=ज्ञान न रहना । अज्ञान रहना । बुद्धि न होना । हिया शीतल या ठंढा होना=मन में सुख शांति होना । मन तृप्त और आनंदित होना । हिया जलना=अत्यंत क्रोध में होना । उ॰—क्रुर कुठार निहारि तजै फल ताकि यहै जो हियो जरई ।—केशव (शब्द॰) । हिये लगना=गले से लगना । छाती से लगना । आलिंगन करना । उ॰—क्यों हठि मान गहै सजनी उठि बेगि गोपाल हिये किन लागै?—शंकर (शब्द॰) । हिये में लोन सा लगना=बहुत बुरा लगना । अत्यंत अरुचिकर होना । उ॰—सुनत रुखि भई रानी, हिये लोन अस लाग ।—जायसी (शब्द॰) । हिये पर पत्थर धरना=दे॰ 'कलेजे पर पत्थर धरना' । हिया फटना= कलेजा फटना । अत्यंत शोक या दुःख होना । हिया भर आना= कलेजा भर आना । शोक या दुःख का हृदय में अत्यंत वेग होना । हिया भर लेना=दुःख से लंबी साँस लेना । विशेष दे॰ मुहा॰ 'जी' और 'कलेजा' ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हिया" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें