🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:21:17 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हुंडी
huṃḍī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हुंडी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. वह पत्र या कागज जिसपर एक महाजन दूसरे महाजन को जिससे लेन देन का व्यवहार होता है, कुछ रुपया देने के लिये लिखकर किसी को रुपए के बदले में देता है । निधिपत्र । लोटपत्र । चेक । क्रि॰ प्र॰—बेचना ।—लिखना ।—लेना । यौ॰—हुंडी पुरजा । हुंडी बही । मुहा॰—(किसी पर) हुंडी करना = किसी के नाम हुंडी लिखना । हुंडी का व्यवहार = हुंडी के द्वारा लेनदेन का व्यवहार । हुंडी खड़ी रखना = किसी विशेष कारण से हुंडी का तुरत भुगतान न करना । हुंडी पटना = हुंडी के रुपए का चुकता होना । हुंडी भेजना = हुंडी के द्वारा कोई रकम अदा करना । हुंडी का न पटना = हुंडी के रुपए का चुकता न होना । हुंडी सकारना = हुंडी के रुपए का देना स्वीकार करना । हुंडी सिकारना †= दे॰ 'हुंडी सकारना' । उ॰—उसने यह कहकर हुंडी सिकारने से इन्कार किया ।—श्रीनिवास ग्रं॰, पृ॰ ३६४ । दर्शनी हुंडी = वह हुंडी जिसके रूपए को दिखाते ही चुकता कर देने का नियम हो । मियादी हुंडी = वह हुंडी जिसके रुपए को मिति के बाद देने का नियम हो ।
२. उधार रुपया देने की एक रीति जिसके अनुसार लेनेवाले को साल भर में २०) का २५) या १५) का २०) देना पड़ता है ।
हुंडी बही संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ हुंडी + वही]
१. वह किताब या बही जिसमें सब तरह की हुंडियों की नकल रहती है ।
२. वह बही जिसमें से हुंडी काटकर दी जाती है ।
हुंडी बेंत संज्ञा पुं॰ [देश॰ हुंडी + हिं॰ बेंत] एक प्रकार का बेंत जिसे मयूरी बेंत भी कहते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हुंडी" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें