🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:39:04 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हेरना
heranā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हेरना पु † क्रि॰ स॰ [सं॰ आखेट, हिं॰ अहेर]
१. ढूँढ़ना । खोजना । तलाश करना । पता लगाना । उ॰—लागी सब मिलि हेरै, बूड़ि बुड़ि एक साथ । कोइ उठी मोती लेइ, काहू घोँघा हाथ ।— जायसी (शब्द॰) । (स) बहु प्रकार गिरि कानन हेरहिं । कोउ पुनि मिलै ताहि सब घेरहिं । —तुलसी (शब्द॰) ।
२. देखना । ताकना । अवलोकन करना । उ॰—(क) जड़ चेतन मग जीव घनेरे । जे चितए प्रभु, जिन्ह प्रभु हेरे । ते सब भए परमपद जोगू । —तुलसी (शब्द॰) । (ख) अलि ! एकंत पाय पायँन परे हैं आय, हौं न तब हेरी या गुमान बजमारे सोँ । पद्माकर (शब्द॰) । (ग) क्यों हँसि हेरि हरय़ो हियरा । —घनानंद (शब्द॰) ।
३. जाँचना । परखना । विचारना । उ॰—हरषे हेतु हेरि हर ही को । किय भूषन तियभूषन तिय को । —तुलसी (शब्द॰) ।
४. ध्यान देना । मन में लाना । खयाल करना । उ॰—पुत्र अन्याइ करै बहुतेरै । पिता एक अवगुन नहिँ हेरै ।—सूर॰ ५ ।४ ।
हेरना फेरना क्रि॰ स॰ [हेरना, अनु॰ हिं॰ फेरना]
१. इधर उधर करना ।
२. अदल बदल करना । बदलना । परिवर्तन करना । मुहा॰—हेर फेरकर=घूम फिरकर । इधर उधर होते हुए ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "हेरना" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें