अंगारा
संज्ञा पुं॰ [सं॰ अङ्गारक, प्रा॰ अंगारअ] दे॰
अंगार । मुहा॰—अंगारा बनना = क्रोध के कारण मुँह लाल होना । गुस्से में होना । अंगारा हो जाना = दे॰ 'अंगरा बनना' । अंगारा होना = क्रोध से लाल होना । अगारे उगलना = कटु वचन कहना । जली कटी सुनाना । अंगारे फाँकना = असह्या फल देनेवाला काम करना । अंगारे बरसना = (१) अत्यंत अधिक गर्मी पड़ना । आग बरसना । (२) दैवी कोप होना । अंगारों पर पैर रखना = (१) जान बुझकर हानिकारक कार्य करना या अपने को संकट मे डालना । (२) जमीन पर पैर न रखना । इतराकर चलना । अंगारो पर लोटना = (१) अत्यंत रोष प्रकट करना । आग बबुला होना । झल्लाना । (२) डाह्य से जलना । ईर्ष्या से व्याकुल होना ।
उ॰—'वह मेरे बच्चे को देखकर अंगारों पर लोट गई' (शब्द॰) । (३) तड़पना व्याकुल होना ।
उ॰—शाम से ही लोटना है मुझको अंगारों पै आज ।—शेर॰, भा॰१, पृ॰ ६५९ । अंगारों पर लोटाना = (१) जलाना । दाह करना । (२) तड़पाना । दुखी करना । लाल अंगारा = (१) बहुत लाल । खुब सुर्ख ।
उ॰—'काटने पर तरबुज लाल अंगारा निकला' (शब्द॰) । (२) अत्यंत क्रुद्ध ।
उ॰—'यह सुनते ही वह लाल अंगारा हो गई' (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।