अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
अंटी संज्ञा पुं॰[सं॰ अण्ड][क्रि अँटियाना] १. उँगलियों के बीच का स्थान । अंतर । घाई । २. धोती की वह लपेट जो कमर पर होती है और जिसमें पैसा भी रखते हैं । गाँठ । मुर्री । मुहा॰—अंटी करना—किसी का माल उड़ा लेना । धोखा देकर कोई वस्तु ले लेना । अंटी चढ़ाना = अपने मतलब पर लाना । वश में करना । अपने दाँव पर लाना । अंटी पर चढ़ाना = अपने दाँव में लाना । अंटी मारना = (१) जुवा खेलते समय काँड़ी को उँगलियों के बीच में छिपालेना । (२) आंख बचाकर धीरे से दूसरे की वस्तु खिसका लेना । धोखा देकर कोई चीज उड़ा लेना । (३) तराजू की डाँड़ी को इस ढंग से पकड़ना कि तौल में चीज कम चढ़े । कम तौलना । डाँड़ी मारना । अंटी रखना = छिपा रखना । दबा रखना । प्रगट न ह ने देना । ३. एक दूसरे पर चढ़ी हुई एक ही हाथ कि दो उँगलियाँ । तर्जनी के ऊपर मध्यमा को चढ़ाकर बनाई हुई मुद्रा । डोड़ैया । डड़ोइया । विशेष—इसका चलन लड़कों में है । जब कोई लड़का किसी अपवित्र वस्तु वा अंत्यज से छू जाता है तब उसके साथ के और लड़के उँगली पर उँगली चढ़ा लेते है जिसमें यदि वह उन्हें छु ले तो छूत न लगे और कहते है कि दो बाल की अंटी काला वाला छू ले । क्रि॰ प्र॰—चढ़ाना ।—बाँधना । लगाना । ४. लच्छा । अट्टी । सूत वा रेशम की लच्छी । क्रि॰ प्र॰—करना = अटेरना । लछियाना । लपेटना । लच्छ बाँधना । ५. अटेरन । वह लकड़ी की वस्तु जिसपर सूत लपेटते है । ६. विरोध । बिगाड़ । लड़ाई । शरारत । ७. कान में पहनने की छोटी बाली जिसे धोबी, कछी, कँहार आदि नीच जाति के मर्द पहनते है । मुरकी । छोटी बाली । ८. जेब । खलीता (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।