🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:30:04 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

घाई
ghāī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
घाई पु † संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ घाँ या घा] ओर । तरफ । अलंग । उ॰—(क) प्यारी लजाय रही मुख फेरि दियो हँसि हेरि सखीन की घाई । सुंदरीसर्वस्व (शब्द॰) । (ख) हँसै कुंद हे मुकुंद सहैं बन बागन में करैं चहुँ घाई कीर कोकिला चवाई हैं ।—दीनदयाल (शब्द॰) ।
२. दो वस्तुओं के बीच का स्थान । संधि । उ॰—चुरियानहु में चपि चूर भयो दबि छंद पछोलिन घाई कहूँ ।—हरिसेवक (शब्द॰) ।
३. बार । दफा ।
४. पानी में पड़नेवाला भँवर । गिरदाब ।
घाई १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गभस्ति (= उँगली)]
१. दो उँगलियों के के बीच की संधि । अँगूठे और उँगली के मध्य का कोण । अंटी ।
२. पेड़ी और डाल के बीच का कोना ।
घाई २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ घाव]
१. चोट । आघात । मार । प्रहार । वार । उ॰—जदपि गदा की बड़ी बड़ाई । पै कछु और चक्र की घाई ।—लाल (शब्द॰) ।
२. पटेबाजी की विशेष चोट । जैसे,—दो की घाई, चार की घाई ।
३. धोखा । चाल- बाजी । उ॰—दई घोर अँध्यार में घोर घाई । कभू सामुहें दाहिने बाम घाई ।—सूदन (शब्द॰) । मुहा॰—घाइयाँ बताना = झाँसा देना । टालटूल करना ।
घाई ३ पु वि॰ [सं॰ घाव्रिन] दे॰ घाती । उ॰—संशय सावज शरिर महँ सगहि खेल जुआर । ऐसा घाई बापुरा जीवहिं मारै झार ।—कबीर ग्रं॰, पृ॰ ८८ ।
घाई ४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गाही] पाँच वस्तुओं का समूह । पँच- करी । गाही ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "घाई" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें