अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
अगला १वि॰ [सं अग्र, प्रा॰ अग्गल][स्त्री॰ अगली] १. आगे का । सामने का । अगाड़ी का । पिछला का उलटा । जैसे—घोड़े का अगला पैर सफेद हे (शब्द॰) । उ॰ —वह अगला समतल जिसपर है देवदारु, का कानन । —कामायनी, पृ॰ २७९ । २. पहले का । पूर्वावर्ती । प्रथम । उ॰—आवै औरँगसाह नूँ अगली मुहराँ याद । —रा॰ रू॰, पृ॰ ३५० । ३. विगत समय का । प्राचीन । पुराना । उ॰—रेखते के तुम्हीं उस्ताद नहीं हो गालिब । कहते हैं अगले जमाने में कोई मीर भी था । —कविता को॰, भा॰ ४, पृ॰ १२२ । यौ॰—अगले समय । अगले लोग । ४. आगमी । आनेवाला । भविष्य । जैसे—मैं अगले साल बहाँ जाऊँगा (शब्द॰) । ५. अपरा । दूसरा । एक के बाद का । जैसे— 'उससे अगला हमारा घर है' (शब्द॰) ।
अगला २संज्ञा पुं॰ १. अगुआ । अग्रगण्य । प्रधान । जैसे—वे सब बातों में अगले बनते हैं । (शब्द॰) । २. चतुर आदमी । चालाक । चुस्त आदमी । जैसे—'अगला अपना काम कर गया, हम लोग देखते हो रह गएँ (शब्द॰) । ३. पूर्वज । पुरखा (बहु॰ व॰ में ही प्रयुक्त) । जैसे—जो अगले करते हैं उसे करना चाहिए (शब्द॰) । मुहा॰—अगले पिछलोँ की रोना = पूर्वजो और औलाद के नाम र रोना या मातम करना । उ॰—'खाक अच्छा गाती है । गाती है या रोती है अपने अगले पिछलोँ की डायन' । —सैर कु॰, पृ॰ २० । ४. अपने पति को सूचित करने के लिये स्त्रियों द्बारा प्रयुक्त शब्द । ५. करनफूल के आगे लगी हुई जंजीर । ६. गाँव और उसकी हद के बीच में पड़नेवाले खेतों का समह ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।