🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:08:06 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

आरी
ārī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
आरी १ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ आरा का अल्पा॰.]
१. लकड़ी चीरने का बढ़ई का एक औजार । विशेष— यह लोहे की एक दाँतीदार पटरी होती है जिसमें एक ओर काठ का दस्ता या मूठ लगी रहती है । मूँठ की ओर यह पटरी चौड़ी और आगे की ओर पतली होती जाती है । इससे रेतकर लकड़ी चीरते हैं । हाथीदाँत आदि चीरने के लिये जो आरी होती है वह बहुत छोटी होती है ।
२. लोहे की एक कील जो बैल हाँकने के पैने की नोक में लगी रहती है ।
३. जूता सीने का सूजा । सुतारी ।
आरी २ पु संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ आर = किनारा] ओर । तरफ । उ॰— बिछवाए पौरि लों बिछौना जरीबाफन के, खिंचवाए, चाँदनी सुगंध सब आरी में । —रघुनाथ (शब्द॰) ।
२. कोर । अवँठ । बारी ।
आरी ३ वि॰ [अ॰ ] तंग । हैरान । आजिज । जैसे, -हम तो तुम्हारी चाल से आरी आ गए हैं । क्रि॰ प्र॰ —आना ।
आरी ४ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. बबूल की जाति का एक प्रकार का पेड़ जिसे जालबर्बुरक या स्थूलकंटक भी कहते हैं ।
२. दुर्गंधखैर । बबुरी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
आ-√ री P. (आ-रिणन्ति, RV. ix, 71, 6) to pour, let drop: Ā. आ-रीयते, to trickle or flow upon; to flow over, RV.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (150,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "आरी" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें