🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:43 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ईंट
īṃṭa
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ईंट संज्ञा स्त्रीं [इष्टका, ,पा॰ इद्ट का , पा॰ इट्टआ]
१. साँचे में ढ़ाल हुआ मिट्टा का चौखूँटा लंबा दुकड़ा जो पजावे में पकाया जाता हैं । इसे जोड़कर दीवार उठई जाती है । उ॰— हीरा ईट कपूर गिलावा । औ नग लाइ सरग लै आवा । — जायसी ग्रं॰, पृ १८ । विशेष— ईट के कई भेद हैं— (क) लखौरी, जो पुराने ढ़ंग की पतली ईंट है । (ख) नंबरी जो मोटी है और नए ढ़ंग की इमारतों में लगती । (ग) पुठ्ठी जो यथार्थ में मिट्ठी की एक चौड़ी परिधि के बराबर खंड़ करके बनाई जाती है । ये खंड या ईटें कूएँ की जोड़ाई में काम आती हैं । इनके सिवा और भी कई प्रकार की ईंटें होती हैं; जैसे ककैया ईट, नौतेरही ईट, ननिहारी ईट, मेज की ईंट, फर्रा ईट और तामड़ा ईंट । क्रि॰ प्र॰— गढ़ना= ईट को हथौड़ो से काट छाँटकर जोड़ाई में बैठने योग्य करना । — चुनना = ईंटों की जोड़ाई करना । — जोड़ना= दीवार उठाते समय एक ईट के ऊपर या बगल में दूसरी ईंट रखना ।— पाथना या पारना = गीली मिट्टी को साँचे में ढ़ाल कर ईंट बनाना । यौ॰.—ईंटकारी= ईंट का काम । ईंट की जोड़ी । ईंट का परदा = ईंट की एकहरी जोड़ाई की परली दीवार जो प्राय: विभाग करने के लिये उठाई जाती है । मुहा॰—ईंट का छल्ला देना = कच्ची दीवार से सटाकर ईंट की एकहरी जोड़ाई करना । ईंट से ईंट बजना = (१) किसी नगर या घर का ढह जाना या ध्वंस होना । जैसे, — जहाँ कभी अच्छे अच्छे नगर थे, वहाँ आज ईट से ईट बज रही है । (२) ताबाह होना । घरबार तक ध्वस्त हो जाना । ईंट से ईंट बजाना= (१) किसी नगर या घर को ढहाना या ध्वस्त करना । (२) तबाह करना । बर्बाद करना । जैसे, — महमूद जहाँ गया वहाँ उसने ईंट से ईट बजा दी । डेढ़ या ढाई ईंट की मसजिद अलग बनाना = सबसे निरालां ढंग रखना । जो सब लोग कहते या करते हो; उसके विरूद्ध कहना या करना । गुड़ दिखाकर ईंट या ढेला मारना = भलाई की आशा देकर बुरीई करना । ईंट पत्थर = कुछ नहीं । जैसे, — (क) तुमने इतने दिनों तक क्या पढ़ा, ईंट पत्थर ? (ख) उन्हें ईट पत्थर भी नहीं । आता ।
२. धातु का चौखूँटा ढला हुआ टुकड़ा । जैसे, — सोने की ईट । चाँदी की ईंट ।
३. ताश का एक रंग जिसमें ईंट का लाल चिहन बना रहता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ईंट" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें