🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:11:37 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ऊन
ūna
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ऊन १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ ऊर्ण] भेड़ बकरी आदि का रोयाँ । भेड़ के ऊपर का वह बाल जिससे कंबल और पहनने के गरम कपड़े बनते हैं । विशेष—भारतवर्ष में उत्तराखंड वा हिमालय के तटस्थ देशों की भेड़ों का ऊन होता है । काश्मीर और तिव्वत इसके लिये प्रसिद्ध हैं । पंजाब, हजारा और अफगानिस्तान की कोच वा अरल नाम की भेड़ का भी ऊन अच्छा होता है । गढ़वाल, नैनीताल, पटना, पोयंबटूर और मैसुर आदि की भेड़ों से भी बढ़िया ऊन निकलता है । ऊन और बाल में भेद यह है कि ऊन के तागे यों ही बहुत बारीक होते हैं अर्थात् उनका घेरा एक इंच हजारवें भाग से भी कम होता है । इसके अतिरिक्त उनके ऊपर बहुत सी सूक्ष्म दिउली वा पतं (जो एक इंच में ४००० तक आ सकती हैं) होती हैं । किसी कारण अच्छे ऊन की जो लोई आदि होती है उनके ऊपर थोड़े दिन के बाद महीन महीन गोल रवे से दिखाई पड़ने लगते हैं । प्रायः बहुत सी भेड़ों में ऊन और बाल मिला रहता है । ऊन की उत्तमता इन बातों से देखी जाती है—रोएँ की बारीकी, उसकी गुरुचन, उसका दिउलीदर होना, उसकी लंबाई, मजबूती, मुलायमियत और चमक । भेड़ के चमड़े की तह में से एक प्रकार की चिकनाई निकलती है जिससे ऊन मुलायम रहता है । कश्मीर, तिब्बत और नैपाल आदि ठंडे देशों में एक प्रकार की बकरी होती है जिसके रोएँ के नीचे की तह में पशम या पशमीना होता है । इसी को काश्मीर में 'असली तूस' कहते हैं जो दुशाले आदि में दिया जाता है ।
ऊन २ वि॰ [सं॰] १ कम । न्यून । थोडा़ ।
२. तुच्छ । हीन । नाचीज । क्षुद्र ।
ऊन ३ संज्ञा पुं॰ मन छोटा करना । खेद । दुःख । ग्लानि । रंज । उ॰—(क) अस कस कहहु मानि मन ऊना । सुख सुहाग तुम कहँ दिन दूना । —तुलसी (शब्द॰) । (ख) जनि जननी मानहु मन ऊना । तुमतें प्रेम राम के दूना । —तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—मानना=दुख मानना । रंज मानना । उ॰—सुनु कपि जिय मानसि जनि ऊना । तै मम प्रिय लछिमन तें दूना ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
ऊन mfn. (√ अव्, Uṇ. iii, 2; ? cf. Zd. ūna), wanting, deficient, defective, short of the right quantity, less than the right number, not sufficient
less (in number, size, or degree), minus, fewer, smaller, inferior, AV. x, 8, 15; 44; xii, 1, 61; TS.; ŚBr.; Mn.; Ragh. &c.
less than (with abl., e.g. लक्षाद् ऊन, less than a Lakṣa, Kathās. liii, 10; or ifc., e.g. तद्-ऊन, inferior to that one, Mn. ix, 123), less by (with instr., e.g. द्वाभ्याम् ऊन, less by two, ŚBr. xi; or ifc., e.g. अल्पोन, less by a little, a little less, Mn.; पञ्चोन, less by five &c.)
less by one (prefixed to decimals from twenty up to one hundred, e.g. ऊन-विंश = एकोन-विंश, the twentieth minus one, the nineteenth).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (221,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
ऊन a. [ऊन्-हानौ अच् Uṇ. 3. 2] 1 Wanting, deficient, defective; किंचिदूनमनूनर्धेः शरदामयुतं ययौ R. 10. 1; incomplete, insufficient. --2 Less than (in number, size or degree); ऊनद्विवर्षं निखनत् Y. 3. 1 less than two years old; ऊनं वाभ्यधिकं वापि Y. 2. 295. --3 Fewer, smaller. --4 Weaker, inferior; ऊनं न सत्त्वेष्वधिको बबाधे R. 2. 14. --5 Minus (in this sense used with numerals); [] एकोन less by one; ˚विंशतिः 20 minus 1 = 19; so ˚त्रिंशत्, 29; ˚पंचाशत् 49; अष्टोनं शतं 100 minus 8 = 92.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0345-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
ऊन परिहाणे अदन्तचुरा० उभ० सक० सेट् । ऊनयति ते औनिनत् त लुङि वा चङ् औनयीत् औनयिष्ट । ऊनः ऊनितः । “मा त्वायतोजरितुर्मामूनयीः” ऋ० १, ५, ३, ३ ।
ऊन त्रि० ऊन--हानौ अच् । १ हीने, २ असंपूर्णे च । “ऊनं न सत्वेष्वधिकोबबाधे” “किञ्चिदूनमनूनर्द्धेः शरदामयुतं ययौ” रघुः । “ऊने दद्याद्गुरूनेव यावत् सर्व्वलघुर्भवेत्” वृ० र० । “ऊनद्विवार्षिकं प्रेतं निदध्युर्बान्धवा बहिः” मनुः “ऊनं वाप्यधिकं वापि लिखेद्यो राजशासनम्” याज्ञ० । ऊनार्थशब्दयोगे तृतीया । एकेनोनः । ऊनार्थकशब्देन वा तृतीयास० । माषेणोनः माषोनः कलोनः कलयोनः । एको- नविंशतिः एकोनत्रिंशत् एकोनचत्वारिंशत् एकोनपञ्चाशत् एकोनषष्टिः एकोनसप्ततिः एकोनाशीतिः एकोननवतिः एकोनशतम् । तत्तत्संख्याया एकैकोनसंख्यायाम् । एवं द्व्यूनविंशत्यादयोपि अष्टादशादिसंख्यासु । संख्यासु ए- कत्वस्य प्रथमोपस्थितत्वात् एकशब्दाप्रयोगेऽपि एकत्वेनैवो- नत्वाबगमात् ऊनविंशत्यादिशब्दानामेकोनविंशत्यादीनां- वोधकत्वम् । “एकेन द्वाभ्यामित्यूनके निचृतः” सर्वानु० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1384,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
ऊन, त् क परिहाने । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (अदन्त- चुरां-परं-सकं-सेट् ।) दीर्घादिर्दन्त्योपधः । तथा च । “क्षोभमाशु हृदयं न यदूनां रागवृद्धिमकरोन्न यदूनाम्” । इति माघयमकम् । परिहानं न्यूनक्रिया । ऊनयति बणिक् स्वर्णं प्रथमपरिमाणात् । परि- माणमात्रेऽयमिति केचित् । मा भवान् ऊनिनत् । ऊनधोर्ञिः अङ् द्वित्वे स्वस्थानमेव नास्ति अतो नाग्लोपित्वमिति सन्देहनिरासार्थमाह । ओने- रृदनुबन्धज्ञापकबलात् द्वित्वात् प्राक् प्राप्तो ह्रस्वो अग्लोपित्वान्न स्यात् । इति दुर्गादासः ॥
ऊनं, त्रि, (अवतीति । अव + “इण्षिञ्जिदीडुष्य- विभ्यो नक्” । ३ । २ । इति उणादिसूत्रेण नक् । “ज्वरत्वरेति” । ६ । ४ । २० ऊट् । सर्व्वस्वे तु ऊन- यतेरूनमिति साधितम् ।) हीनम् । न्यूनम् ॥ (“ऊनं न साचेष्वधिको बबाधे” । इति रघुः । २ । १४ ॥ तत्रैव । ११ । १ । [] “किञ्चिदूनमनूनर्द्धेः शरदामयुतं ययौ” । “ऊनद्विवार्षिकं प्रेतं निदध्युर्बान्धवा वंहिः” । इति मनुः । ५ । ६८ ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1-278-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ऊन" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें