ओत
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अवधि पु॰ हिं॰ औध, औधि]
१. कष्ट की कमी । आराम । चैन ।
उ॰—(क) नाना उपचार करि हारे सुर सिद्ध मुनि, होत न बिसोक ओत पावै न मनाक सो ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ १७७ । (ख) भली बस्तु नागा लगै काहू भाँति न ओत । त्रै उद्वेग सुवस्तु अरु देश काल तें होत ।—देव (शब्द॰) ।
२. आलस्य ।
३. किफायत ।
क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।
ओत
२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अवाप्ति या हिं॰ आवत] प्राप्ति । लाभ । नफा । बचत । जैसे,—जहाँ चार पैसे की ओत होगी वहाँ जायँगे । यौ॰—ओत कसर = नफा नुकसान । जैसे—इनमें कौन सी ओत कसर है ।
ओत
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰] ताने का सूत ।
ओत
४ वि॰ [सं॰] बुना हुआ । गुँथा हुआ । यौ॰—ओतप्रोत ।
ओत
५ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ ओट] दे॰
ओट ।
उ॰—साहि तनै सरजा के भय सों भगाने भूप, मेरु मै लुकाने ते लहत जाय ओत हैं ।—भूषण ग्रं॰, पृ॰ १९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।