🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:25:19 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ओट
oṭa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ओट १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ उट=घास फूस या सं॰ आ+वृत्ति=आवरण, या सं॰ ओणन > ओंडन > ओट अथवा देश॰ ओहट्ट=अवगुंठन]
१. रोक जिससे सामने की वस्तु दिखाई न पड़े या और कोई प्रभाव न डाल सके । विक्षेप जो दो वस्तुओं के बीच कोई तीसरी वस्तु आ जाने से होता है । व्यवधान । आड़ । ओझल । जैसे,—वह पेड़ों की ओट में छिप गया । उ॰— लता ओट सब सखिन लखाए । —मानस, १ ।२३१ । मुहा॰—आँखों से ओट होना=दृष्टि से छिप जाना । ओट में= बहाने से । हिले से । जैसे,—धर्म की ओट में बहुत से पाप होते हैं ।
२. शरण । पनाह । रक्षा । उ॰—(क) बड़ी है राम नाम की ओट । सरन गऐं प्रभु काढ़ि देत नहिं, करत कृपा कै कोट ।—सूर॰, १ ।२३२ । (ख) तन ओट के नाते जु कबहूँ ढाल हम आड़ी नहीं ।—पद्माकर ग्रं॰ पृ॰ १४ ।
३. वह छोटी सी दीवार जो प्रायः राजमहलों या बड़े जनाने मकानों के मुख द्वार के ठीक आगे, अंदर की ओर परदे के लिये बनी रहती है । घूँघट की दीवार । गुलामगर्दिश ।
ओट २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] कुसुमोदर नाम का एक वृक्ष । विशेष—इसमें बरसात के दिनों में सफैद और पीले सुगंधित फूल तथा ताड़ की तरह के फल लगते हैं । इन फलों के अंदर चिकना गुदा होता है और इनका व्यवहार खटाई के रूप में होता है । वैद्यक में यह फल रुचिकर, श्रम-शूल-नाशक, मलरोधक और विषघ्न कहा गया है । पर्या॰—भव । भव्य । भविष्य । भवन । वकशोधन । लोमक । संपुटांग । कुसुमोदर ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "ओट" आता है (17)
गड ओट । आड़व्यवधि व्यवधान । परदा । आड़ । ओटओलक आड़ । ओटअगोट रोक । ओट । आड़हिजाब आड़ । ओट । परदाअंतरपट परदा । आड़ । ओटअंतरपाट परदा । ओट । आड़अंतराय विघ्न । बाधा । अड़चनअंतराल घिरा हुआ स्थान । आवृत स्थान । घेरा । मंडलअपवारण व्यवधान । रोक । बीच में प कर आघात से बचानेवाली वस्तुहद किसी वस्तु के विस्तार का अंतिम सिरा । किसी चीज की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई…ओटा परदे की दीवार । पतली दीवार जो केवल परदे के वास्ते बनती हैवोट वह संमति जो किसी सार्वजनिक पद पर किसी को निर्वाचित करने या न करने, अथव…अरदल एक प्रकार का वृक्ष जो पश्चिमी घाट और लंक द्विप में होता है । बिशेष—इसस…पनाह शत्रु से, संकट या कष्ट से बचाव या रक्षा पाने की क्रिया या भाव । त्राण …परदा वह कपड़ा, टट्टी आदि जिसके सामने पड़ने से कोई स्थान या वस्तु लोगों की द…दृष्टिरोध दृष्टि की रोक । नजर पहुँचने में रुकावट
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें