🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:45:41 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

हद
hada
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
हद संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. किसी वस्तु के विस्तार का अंतिम सिरा । किसी चीज की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई या गहराई की सबसे अधिक पहुँच । सीमा । मर्यादा । जैसे,—सड़क की हद, गाँव की हद । यौ॰—हदबंदी । हदसमाअत । मुहा॰—हद बाँधना = सीमा निर्धारित होना । यह ठहराया जाना कि किसी चीज का घेरा अथवा लंबाई, चौड़ाई यहाँ तक है । हद बाँधना = सीमा निर्धारित करना । हद तोड़ना = सीमा के बाहर जाना या कुछ करना । सीमा का अतिक्रमण करना । हद से बाहर = ठहराई हुई सीमा के आगे । हद कायम करना = दे॰ 'हद बाँधना' ।
२. किसी वस्तु या बात का सबसे अधिक परिमाण जो ठहराया गया हो । अधिक से अधिक संख्या या परिमाण जो साधारणतः माना जाता हो या उचित हो । पराकाष्ठा । जैसे,—(क) उस मेले में हद से ज्यादा आदमी आए । (ख) उसने मिहनत की हद कर दी । उ॰—क्वैला करी कोकिल कुरंग बार कारे करे, कुढ़ि कुढ़ि केहरी कलंक लंक हद ली ।—केशव (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना = अति कर देना ।—होना = पराकाष्ठा हो जाना । मुहा॰—हद से ज्यादा = गहुत अधिक । अत्यंत । हद व हिसाब नहीं = बहुत ही ज्यादा । अत्यंत अपार । अपरिमेय ।
३. ओट । आड़ (को॰) ।
४. मुसलिम धर्मशास्त्र द्बारा विहित दंड (को॰) ।
५. किसी बात की उचित सीमा या निश्चित स्थान । कोई बात कहाँ तक करनी चाहिए, इसका नियत मान । कोई काम, व्यवहार या आचरण कहाँ तक ठीक है, इसका अंदाज । मर्यादा । जैसे,—तुम तो हर एक बात में हद से बाहर चले जाते हो ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
हद विष्ठोत्सर्गे भ्वा० आ० अक० अनिट् । हदते अहत्त ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5415,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
हद, ङ औ ग्वर्थे । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (भ्वा०- आत्म०-अक०-अनिट् ।) ग्वर्थः विष्ठोत्सर्गः । ङ, हदते जनः । औ, हत्ता । इति दुर्गादासः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (5-502-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "हद" आता है (33)
अवधि सीमा । हद । पराकाष्ठाइयत्ता सीमा । हद । परिमितिकाष्ठा हद । अवधि । उच्चतम चोटी या ऊँचाई । उत्कर्षचक्रवाट हद । सीमापरिच्छित्ति सीमा । अवधि । इयत्ता । हदपरिच्छेदक सीमा या इयत्ता निर्धारित करनेवाला । हद मुकर्रर करनेवालासीम पु ^१ संज्ञा पुं॰ सीमा । हद । पराकाष्ठा । सर- हद । मर्यादा । मुहा॰—सीम…सीमक सीमा । हदथाक गाँव की सरहद । ग्रामसीमासिवान किसी प्रदेश का अंतिम भाग जिसके आगे दूसरा प्रदेश पड़ता हो । हद । सरहद ।…सिमाना † ^१ संज्ञा पुं॰ सिवाना । हदपरिसीमा चारों ओर की सीमा । चौहद्दी । चतुःसीमाचतुःसीमा चारो ओर की सीमा । हदपराकाष्ठा चरम सीमा । सीमांत । हद । अंतअंत वह स्थान जहाँ से किसी वस्तु का अंत हो । सामाप्ति । आखीर । अवसान । इतिअणि कोर । नोक । मुनईकंकट कवच । संनाह । वर्ममिति मान । परिमाणसीमा दे॰ 'सीमा' २अवच्छेद अलगाव । भेदस्थंडिल भूमि । जमीनमीर समुद्रपारावार आर पार । वार पार । दोनों तटपारि पु संज्ञा स्त्री॰खतम पूर्णछोर किसी वस्तु का वह किनारा जहाँ उसकी लंबाई का अंत होता हो । आयत विस्तार क…थाह नदी, ताल, समुद्र इत्यादि के नीचे की जमीन । जलाशय का तलभाग । धरती का वह…पेटा किसी पदार्थ का मध्य भाग । बीच का हिस्साहाता घेरा हुआ स्थान । वह जगह जिसके चारों ओर दीवार खिँची हो । बाड़ाइंतहा समाप्ति । अंतपरमान पु † संज्ञा पुं॰परवान पु संज्ञा पुं॰मरजाद पु संज्ञा स्त्री॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें