अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
थाह संज्ञा स्त्री॰[सं॰ स्था] १. नदी, ताल, समुद्र इत्यादि के नीचे की जमीन । जलाशय का तलभाग । धरती का वह तल जिसपर पानी हो । गहराई का अंत । गहराई की हद । जैसे,—जब थाह मिले तब तो लोटे का पता लगे । क्रि॰ प्र॰—पाना ।—मिलना । मुहा॰—थाह मिलना = जल के नीचे की जमीन तक पहुँच हो जाना । पानी में पैर टिकने के लिये जमीन मिल जाना । डूबते को थाह मिलना = निराश्रय को आश्रय मिलना । संकट में पड़े हुए मनुष्य को सहारा मिलना । २. कम गहरा पानी । जैसे,—जहाँ थाह वहाँ तो हलकर पार कर सकते हैं । उ॰—चरण छूते हो जमुना थाह हुई ।— लल्लू (शब्द॰) । ३. गहराई का पता । गहराई का अंदाज । क्रि॰ प्र॰—पाना ।—मिलना । मुहा॰—थाह लगना = गहराई का पता चलना । थाह लेना = गहराई का पता लगाना । ४. अंत । पार । सीमा । हद । परिमित । जैसे,—उनके धन की थाह नहीं हैं । ५. संख्या, परिमाण आदि का अनुमान । कोई वस्तु कितनी या कहाँ तक है इसका पता । जैसे,—उनकी बुद्धि की थाह इसी बात से मिल गई । क्रि॰ प्र॰—पाना ।—मिलना ।—लगना । मुहा॰—थाह लेना = कोई वस्तु कितनी या कहाँ तक है इसकी जाँच करना । ६. किसी बात का पता जो प्रायः गुप्त रीति से लगाया जाय । अप्रत्यक्ष प्रयल से प्राप्त अनुसंधान । भेद । जैसे,—इस बात की थाह लो कि वह कहाँ तक देने को तैयार हैं । क्रि॰ प्र॰—पाना ।—लेना । मुहा॰—मन की थाह = अंतःकरण के गुप्त अभिप्राय की जानकारी । चित्त की बात का पता । संकल्प या विचार का पता । उ॰—कुटिल जनन के मनन की मिलति न कबहूँ थाह ।— (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।