अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
तह संज्ञा स्त्री॰[फ़ा॰] १. किसी वस्तु की मोटाई का फैलाव जो किसी दूसरी वस्तु के ऊपर हो । परत । जैसे, कपडे़ की तह, मलाई की तह, मिट्टी की तह, चट्टान की तह । उ॰—(क) इसपर अभी मिट्टी की कई तहें चढ़ेंगी (शब्द॰) । (ख) इस कपडे़ को चार पाँच तहों में लपेटकर रख दो (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—चढना ।—चढ़ाना ।—जमना ।—जमाना ।-लगाना । यौ॰—तहदार = जिसमें कई परत हों । तह ब तंह = एक के नीचे एक । परत पर परत । मुहा॰—तह करना = किसी फैली हुई (चद्दर आदि के आकार की) वस्तु के भागों को कई ओर से मोड़ और एक दूसरे के ऊपर फैलाकर उस वस्तु को समेटना । चौपरत करना । तह कर रखो = लिए रहो । मत निकालो या दो । नहीं चाहिए । तह जमाना या बैठाना = (१) परत के उपर परत दबाना । (२) भोजन पर भोजन किए जाना । तह तोड़ना = (१) झगड़ा निबटाना । समाप्ति को पहुँचाना । कुछ बाकी न रखना । निबटना । (२) कुएँ का सब पानी निकाल देना जिसमें जमीन दिखाई देने लगे । (किसी चीज की) तह देना = (१) हलकी परत चढ़ाना । थोड़ी मोटाई में फैलना या बिछाना । (२) हलका रंग चढ़ाना । (३) अतर बनाने में जमीन देना । आधार देना । जैसे,—चंदन की तह देना । तह मिलना = जोड़ा लगाना । नर और मादा एक साथ करना । तह लगाना = चौपरत करके समेटना । २. किसी वस्तु के नीचे का विस्तार । तल । पेंदा । जैसे, इस गिलास में धुखी दवा तह में जाकर जम गई है । मुहा॰—तह का सच्चा = वह कबूतर जो बराबर अपने छत्ते पर चला आवे, अपना स्थान न भूले । तह की बात = छिपी हुई बात । गुप्त रहस्य । गहरी बात । (किसी बात की) तह को पहुँचना = दे॰ 'तह तक पहुँचना' । (किसी बात की) तह तक पहुँचना = किसी बात के गुप्त अभिप्राय का पता पाना । यतार्थ रहस्य जान लेना । असली बात समझ जाना । ३. पानी के नीचे की जमीन । तल । थाह । ४. महीन पटल । वरक । झिल्ली । क्रि॰ प्र॰—उचड़ना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।