🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:27:33 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

ओली
olī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
ओली संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ ओल+ई (प्रत्य॰)]
१. गोद । उ॰—अपनी ओली मे बैठाकर मुख पोंछा, हवा करने लगी ।—श्यामा॰ पृ॰ ७१ । मुहा॰—ओली लेना=गोद लेना । दत्तक बनाना ।
२. अंचल । पल्ला । उ॰—देहि री काल्हि गई कहि दैन पसारहु औलि भरौ पुनि फेंटीं ।—केशव ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ३० । मुहा॰—ओली ओड़ना=आँचल फैलाकर कुछ माँगना । विनय- पूर्वक कोई प्रार्थना करना । विनती करना । उ॰—(क) एँड सों ऐंडाई जिनि अंचल उड़ात, ओली ओड़ति हौं काहू की जू डीठि लगि जायगी ।—केशव (शब्द॰) । (ख) बोली न हौं वे बुलाइ रहे हरि पाँय परे अरु ओलियौ औड़ी ।—केशव ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ११ ।
३. झोली । उ॰—(क) ओलिन अबीर, पिवकारि हाथ । सोहैं सखा अनुज रघुनाथ साथ ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) दसन बसन ओली भरियै रहै गुलाल, हँसनि लसनि त्यौं कपूर सरस्यौ करै ।—घनानंद, पृ॰ ७० ।
४. खेत की उपज का अंदाज करने का एक ढंग जिसमें एक बिस्वे का परता लगाकर बीघे भर की उपज का अनुमान किया जाता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "ओली" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें