🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:44:08 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गोद
goda
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गोद १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ क्रोड]
१. वह स्थान जो वक्षस्थल के पास एक या दोनों हाथों का घेरा बनाने से बनता है और जिसमें प्रायः बालकों को लेते हैं । उत्संग । कोरा । ओली । उ॰—व्यापक ब्रह्म निरंजन निर्गुन बिगत विनोद । सो अज प्रेम भगति बस कौसल्या की गोद ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—उठाना ।—लेना । मुहा॰—गोद का = (१) छोटा बालक । बच्चा । (२) बहुत समीप का । पास का । जैसे—गोद की चीज छोड़कर इतनी दूर जाना ठीक नहीं । गोद बैठना = दत्तक बनाना । गोद लेना = दत्तक बनाना । गोद देना = अपने लड़के को दूसरे को दत्तक बनाने के लिये देना । यो॰—गोदभरी = बाल बच्चोंवाली स्त्री । गोद में = पास में । अत्यंत समीप । जैसे,—गोद में लड़का शहर में ढिंढोरा ।
२. स्त्रियों की साड़ी का वह भाग जो अंचल के पास रहता है । अंचल । उ॰—शवरी कटुक बेर तजि मीठे भावि गोद भर लाई । जूठे की कछु शंक न मानी भक्ष किए सत भाई ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पसारना ।— - भरना । मुहा॰—गोद पसारकर विनती करना या माँगना = अत्यंत अधीरता से माँगना या प्रार्थना करना । उ॰—इह कन्या मैं स्याम को माँगौं गोद पसारि ।—नंद ग्रं॰ पृ॰ १९४ । गोद भरना = (१) विवाह आदि शुभ अवसरों पर अथवा किसी के आने जाने के समय सौभाग्यवती स्त्री के अंचरे में नारियल आदि पदार्थ देना जो शुभ समझा जाता है । (२) संतान होना । औलाद होना ।
गोद २ संज्ञा पुं॰ [सं॰] मस्तिक । दिमाग [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. गो—द mfn. (Pāṇ. iii, 2, 3, Kāś.) giving cattle or cows, Mn. iv, 231
गो—द m. du. N. of a village, Pāṇ. i, 2, 52, Kāś.
गो—द m. g. वरणादि
गो—द m. pl. N. of a tribe, Inscr.
2. गोद m. n. the brain, L.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (364,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गोद पु० गां नेत्रं दायति शोधयति दै--क । १ मस्तकस्थे मस्तिष्के हेम० मस्तिष्कस्य नेत्रप्रकाशहेतुत्वात् तथात्वम् । गां ददाति दा--क । २ गोदातरि त्रि० । “अन्नदस्तु श्रियं पुष्टां गोदोव्रध्नस्य पिष्टपम्” मनुः । गोदावर्य्या समीपस्थे देशभेदे पु० ततः चतुरर्थ्याम् अण् । गौदः तद्देशादूरभ- वादौ त्रि० जनपदे तु वरणा० तस्य लुप् । गोदो जन- पदः “विशेषणानाञ्चाजातेः” पा० । लुबर्थस्य विशे- षणानामपि तल्लिङ्गवचने न तु जातेः । गोदौ रम- णीयौ” सि० कौ०
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2699,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गोदः, पुं, (गा इन्द्रियाणि दायति शोधयतीति । गो + दै + कः ।) मस्तकस्नेहः । मस्तिष्कम् । इति हेमचन्द्रः ॥ (गाः ददातीति । + दा + कः ।) गोदातरि त्रि । इति मुग्धबोधम् ॥ (यथा, मनुः । ४ । २३१ । “वासोदश्चन्द्रसालोक्यमश्विसालोक्यमश्वदः । अनडुद्दः श्रियं पुष्टां गोदो ब्रध्नस्य पिष्टपम् ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-355-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गोद" आता है (13)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें