🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:10:49 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कोना
konā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कोना संज्ञा पुं॰ [सं॰ कोण ]
१. एक बिंदु पर मिलती हुई ऐसी दो रेखाओं के बिच का अतर जो मिलकर एक रेखा नहीं हो जाती । अंतराल । गोशा ।
२. नुकीला किनारा या छोर । नुकीला सिरा । जैसे — उसके हाथ में शीशे का कोना धँस गया । मुहा॰ — कोना निकालना = किनारा बनाना । कोना मारना या छाँटना = दै॰ 'कोर मारना ' ।
३. छोर का वह स्थान जहाँ लंबाई चौडाई मिलती हो । खूँट । जैसे,— दुपट्टे का कोना । मुहा॰ —कोना दबना = दै॰ 'कोर दबना ' ।
४. कोठरी या घर के अंदर की वह सँकरी जगह जहाँ लंबाई चौडाई की दीवारें मिलती हैं । गोशा । मुहा॰— कोना अँतरा = घर के अंदर का ऐसा स्थान जहाँ दृष्टि जल्दी न पड़ती हो । छिपा स्थान । जैसे,— (क) उसने सारा कोना अँतरा ढूँढ़ डाला । (ख) छडी़ कहीं कोने अँतरे में पडी़ होगी ।
५. एकांत और छिपा हुआ स्थान । जैसे, — कोने में बैठकर गाली दैना वीरता नहीं है । उ॰— पर नारी का राँचना, ज्यों लह— सुन की खान । कोने बैठ के खाइए, परगट होय निदान ।— कबीर (शब्द॰) । मुहा॰ — कोना झाँकना = किसी बात के पड़ने पर बय या लज्जा से जी चुराना । किसी बात मे बचने का उपाय करना । — जैसे— तुम कहने को तो सब कुछ कहते हो पर पीछे कोना झाकने लगते हो ।
६. चार भागों में से एक । चौथाई । चहारुम । — (दलाल) । मुहा॰— कोने से= चार आने रुपए के हिसाब से ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कोना" आता है (19)
अस्र कोनाअंतरालदिक् दो दिशाओं के बीच की दिशा । विदिशा । कोण । कोनाखुंट छोर । कोनागोशा कोना । अंतराल । कोणपाखा कोना । छोरकनौठा कोनाअर पहिए की नाभि और नेमि के बीच की आड़ी लकड़ी । आरागजआर वह लोहा जो खान से निकाला गया हो, पर साफ न किया गया हो । एक प्रकार का न…कवल अन्न या भोज्य पदार्थ की वह मात्रा जो खाने के लिये एक बार मुँह में ड़ाल…कोण एक बिंदु पर मिलती या कटती हुई दो ऐसी रेखाओं के बीच का अंतर, जो मिलकर ए…पालि कर्णलताग्र । कान की लौ । कान के पुट के नीचे का मुलायम चमड़ा । विशेष— प…कोर किनारा । तट । उपकंठकोली आलिंगन के समय दोनों भुजाओं के बीच का स्थान । गोद । अँकवार । क्रि॰ प्र॰…कोद पु † संज्ञा स्त्री॰छोर किसी वस्तु का वह किनारा जहाँ उसकी लंबाई का अंत होता हो । आयत विस्तार क…कौला एक प्रकार का संतरा जो बहुत अच्छा और स्वादिष्ट हौता है । कमलागोसा † संज्ञा पुं॰ गोइँठा । उपाला । कंडाखंतरा दरार । खोडरानुक्कड नोक । पतला सिरा
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें