🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:36 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कोर
kora
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कोर १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कोण]
१. किनारा । तट । उपकंठ । उ॰— चारि जना मिलि लेइ चले हैं, जाइ उतारे जमुनवा के कोर ।—धरम॰, पृ॰ ७४ ।
२. किनारा । सिरा । हाशिया । उ॰— केसरी वन्यो है बागो मोतिन की कोर लगो । फूल झरै जब वह मुख बोलै ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ४६१ । मुहा॰—कोर निकालना=किनारा बनाना । कोर मारना या छाँटना=बढ़ें हुए या धारदार किनारे का कम या बराबर करना ।—(बढ़ई या संगतराश) ।
३. कोना । गोशा । अंतराल । मुहा॰—कोर दबना=किसी प्रकार के दबाब या वश में होना । कस में होना । जैसे,—(क) अब तो उनकी कोर दबती है, अब वे कहाँ जायँगे? (ख) जबतक उनकी कोर न दबेगी, तब तक वे रुपया न देगे ।
४. द्वेष । बैर । वैमनस्य । उ॰—उतते सूत्र न टारत कतहूँ, मोसों मानत कोर ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—मानना ।—रखना ।
५. द्वेष । ऐब । बुराई ।
६. कमी । कसर । उ॰—सुतौ पूरबला अकरम मोर । बलि जाउँ करौ जिन कोर ।—रै॰, बानी, पृ॰ १७ । क्रि॰ प्र॰—निकालना । यौ॰—कोरकसर ।
७. हथियार की धार । बाढ़ ।
८. पंक्ति । श्रेणी । कतार । उ॰— कोर बाँधि पाँचो भये ठाढ़े । आगे धरे जँजालन गाढ़े ।— सूदन (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—बाँधना ।
कोर २ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. चैती फसल की पहली सिंचाई ।
२. वह चबैना या और खाद्य पदार्थ जो मजदूरों या कुलियों को जलपान के लिये दिया जाता है । पनपियाव । छाक । क्रि॰ प्र॰—देना ।—बाँटना ।—पाना ।—लेना आदि ।
कोर ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰] सुश्रुत के अनुसार शरीर की आठ प्रकार की संधियों में से एक प्रकार की संधि । इस संधि पर से अवयव मुड़ सकते हैं । उँगली, कलाई, कुहनी और घुटने की संधियाँ इसी के अंतर्गत है ।
२. कुड्मल । कली (को॰) ।
कोर ४ संज्ञा पुं॰ [अं॰] पलटन । सैन्यदल । जैसे, —वालंटियर कोर ।
कोर ५ वि॰ [फा़॰] सूर । अंधा । बिना आँखोवाला [को॰] ।
कोर पु वि॰ [हिं॰] करोड़ । कोटि ।
कोर कसर संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कोर+ फा॰ कसर]
१. दोष और त्रुटि । ऐब और कमी ।
२. अधिकता या न्यूनता । कमी बेशी । जैसे; —अगर इसके दाम में कुछ कोर कसर हो तो उसे ठीक कर दीजिए । क्रि॰ प्र॰—निकलना ।—निकालना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कोर m. (√ कुर्) a movable joint (as of the fingers, the knee, &c.), Suśr.
amphiarthrosis, W.
a bud, W.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (313,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कोरः [कुल् संस्त्याने अच् लस्य-रः Tv.] [] 1 A moveable joint (as the fingers, the knees &c). --2 A bud; cf. कोरक.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0426-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
कोर पु० कुल--संस्त्याने अच् लस्य रः । १ संस्त्यानवति कोरका कारे सुश्रुतीक्ते देहस्थसन्धिभेदे यथा “त एते सन्धयोऽष्टविधाः । कोरोदूखलसामुद्गप्रतरतुन्नसे- वनीवायसतुण्डमण्डलशङ्खावर्त्ताः । तेषामङ्गुलिमणि- बन्धगुलफजानुकूर्परेषु कोराः सन्धयः” । “नाममिरेवा- कृतयः व्याख्याताः” । कुल--घञ् । २ संस्त्याने पु०
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2267,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कोर" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें