कोरी
१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कोल=सुअर] [स्त्री॰ कोरिन] हिंदुओं की एक जाति जो सादे और मोटे कपड़े बुनती है । हिंदू जुलाहा ।
उ॰—ज्यों कोरी रैजा बुनै, नियरा आवै छोर ।— कबीर सा॰, सं॰, पृ॰ ७७ ।
कोरी
२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कोटि या अं॰ स्कोर] बीस वस्तुओं का समूह । कोड़ी ।
कोरी
३ वि॰ स्त्री॰ [हिं॰ कोरा]
१. जो काम में न लाई गई हो । अछूती । नवीन ।
२. जिसपर रंग न चढ़ा हो । जिसपर कुछ न लिखा गया हो । सादि ।
वि॰ दे॰
कोरा ।
कोरी
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ क्रोड]
१. आँकवार । गोद ।
उ॰—कौरी में न आवे जिन्हें बाहु न हिलावे बलवान न झुकावे एते मान डिठियत है ।—भारतेंदु ( शब्द॰) । मुहा॰—कौरी भरकर भेटना या मिलना = आलिंगन करके मिलना ।
उ॰—छत्रसाल त्यों गये बिजौरा । भेटे रतन साहु भर कोरी ।—लाल (शब्द॰) ।
२. एक अँकवार भर कटे हुए अनाज के पौधै जो फसल के समय मजदुरों को मजदूरी में दिए जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।