🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:33:24 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कोरा
korā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कोरा १ वि॰ [सं॰ केवल] [स्त्री॰ कोरी]
१. जो बरता न गया हो । जिसका व्यवहार न हुआ हो । न्या । अछुता । मुहा॰—कोरा छुरा या उम्तरा=वह उस्तरा जिसपर ताजा सान रखा हो । वह सान रखा हुआ छुरा जो चलाया न गया हो । कोरे छुरे या उस्तरे से मुँडना=(१) ताजी धार के छुरे से सिर मूँडना, जिसमें बाल जड़से मुड़जाय अथवा बड़ा कष्ट हो । (२) सुखा मूँडन । बिना पानी लगाए मूडना । (३) खूब लूटना । खूब झँसना । कोरी धार या बाढ़=हथियार की धार जिसपर सान रखा हो । तीक्ष्ण धार । कोरा पिंडा= अछूता शरीर । बिना ब्याहा पुरुष या बिनब्याही स्त्री ।
२. (कपड़ा या मिट्टी का बरतन) जो धोया न गया हो । जिससे जल का स्पर्श न हुआ हो । जैसे, कोरा घड़ा । कोरा कपड़ा । कोरा नैनसुख । मुहा॰—कोरा बरतन=(१) मिट्टी का वह बरतन जिसमें पानी न डाला गया हो (२) नवोढ़ा स्त्री । अछूती कुमारी । (बाजारू) । कोरा सिर=(१) वह सिर जिसमें छुरा न लगा हो । वह सिर जिसमें पेट के बाल हों । (२) वह मला हुआ सिर जिसमें तेल न लगा हो ।
३. जो रँगा न गया हो । जिसपर कुछ लिखा या चित्रित न किया गया हो । जिसपर कोई दाग या चिह्न न हो । सादा । साफ । जैसे,—कोरा कागज । मुहा॰—कोरा जवाब=साफ इनकार । स्पष्ट शब्दों में अस्वीकार ।
४. खाली । रहित । वंचित । विहीन । जैसे,—उन्हें कुछ नहीं मिला, वे कोरे लौट आए । मुहा॰—कोरा रह जाना=कुछ न पाना । सिद्धिलाभ न करना । वंचित रह जाना ।
५. जिनपर कोई आघात या बुरा प्रभाव न पड़ने पाया हो । आपत्ति या दोष से रक्षित । निरापद या निष्कलंक । बेदाग । मुहा॰—कोरा बचना=किसी आपत्ति या दोष से साफ बचना ।
६. विद्याविहीन । मूर्ख । अपढ़ । जड़ ।
७. धनहीन । अकिंचन ।
८. केवल । सिर्फ । खाली । जैसे—कोरी बातों से काम न चलेगा ।
कोरा २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ करक] एक चिड़िया जो तालों के किनारे रहती है । इसकी चोंच पीली और पैर लाल होते हैं । यह जेठ असाढ़ में अंडा देती है और ऋतु के अनुसार रंग बदलती है ।
कोरा ३ संज्ञा पुं॰ [?] बिना किनारे की रेशमी धोती ।
कोरा ४ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ क्रोड़] गोद । उछंग । क्रि॰ प्र॰—लेना ।
कोरा ५ संज्ञा पुं॰ [देश॰]
१. एक छोटा पेड़ । विशेष—यह गढ़वाल, बारार, मध्यप्रदेश, और आसाम में बहतायत से होता है । यह पेड़ कद में छोटा होता है । इसके हीर की लकड़ी सफेद, चिकनी और नरम होती है । देहरादून और सहारनपुर में इसपर खोदाई का काम होता है । इसकी छआल फल और पत्ते दवा के काम में आते हैं ।
२. एक प्रकार का सलमा जो कारचोबी के काम में आता है ।
३. ऊख के खेत की पहली सिंचाई ।
कोरा ६पु संज्ञा पुं॰ दे॰ चकोर । उ॰—जैसे स्नेह चंद करु कोरा । कबीर सा॰, पृ॰ ९०८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कोरा" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें