🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:57:41 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

सूखा
sūkhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
सूखा १ वि॰ [सं॰ शुष्क] [वि॰ स्त्री॰ सूखी]
१. जिसमें जल न रह गया हो । जिसका पानी निकल, उड़ या जल गया हो । जैसे— सूखा तालाब, सूखी नदी, सूखी धोती ।
२. जिसका रस या आर्द्रता निकल गई हो । रसहीन । जैसे,—सूखा पत्ता, सूखा फूल ।
३. उदास । तेजरहित । जैसे,—सूखा चेहरा ।
४. हृदयहीन । कठोर । रूढ़ । जैसे,—वह बड़ा सूखा आदमी है ।
५. कोरा । जैसे,—सूखा अन्न, सूखी तरकारी ।
६. केवल । निरा । खाली । जैसे,—(क) वह सूखा शेखीबाज है । (ख) उसे सूखी तनखाह मिलती है । मुहा॰—सूखा टरकाना या टालना = आकांक्षी या याचक आदि को बिना उसकी कामना पूरी किए लौटाना । सूखा जवाब देना = साफ इनकार करना । उ॰—वे भला आप सूख जाते क्या । मुख न सूखा जवाब सूखा सुन ।—चुभते॰, पृ॰ १३ । सूखी नसों में लहू भरना = निराशों में आशा का संचार करना । उ॰—हम/??/ सूखी नसों में लहू भरते थे । चुभते॰ (दो दो॰), पृ॰ २ ।
सूखा २ संज्ञा पुं॰
१. पानी न बरसना । वुष्टि का अभाव । अवर्षण । अनावृष्टि । उ॰—बारह मासउ उपजई तहाँ किया परबेस । दादू सूखा ना पड़इ हम आए उस देस ।—दादू (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।
२. नदी के किनारे की जमीन । नदी का किनारा । जहाँ पानी न हो । मुहा॰—सूखे पर लगना = नाव आदि का किनारे लगना ।
३. ऐसे स्थान जहाँ जल न हो ।
४. सूखा हुआ तंबाकू का पत्ता जो चूना मिलाकर खाया जाता है । उ॰—भंग तमाखू सुलफा गाँजा, सूखा खूब उड़ाया रे ।—कबीर॰ श॰, भा॰ १, पृ॰ २५ ।
५. भाँग । विजया ।
६. एक प्रकार की खाँसी जो बच्चों को होती है, जिससे वे प्रायः मर जाते हैं । हब्बा डब् बा ।
७. खाना अंग न लगने से या रोग आदि के कारण होनेवाला दुबलापन । मुहा॰—सूखा लगना = सुखंडी नामक रोग होना । ऐसा रोग लगना जिससे शरीर बिलकुल सूख जाय ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "सूखा" आता है (24)
अनावृष्टि वर्षा का अभाव । अनावर्षण । अवर्षा । सूखाअनुत्त जो तर या भीगा न हो । सूखाअवृष्टि बर्षा का अभाव । अवर्षण । सूखाविजल जल या वर्षा का अभाव । अनावृष्टि । सूखाप्रच्छिल शुष्क । सूखा । जलरहितजलशोष सूखा । अनावृष्टिअपरिक्लिन्न सूखा । शुष्कउकठा शुष्क । सूखा । सूखकर ऐंठा हुआअपंकिल पंकरहित । सूखा । बिना कीचड़ काखोशीदा सूखा । सुखाया हुआअनावर्षण अनावृष्टि । अवर्षा । मेघ के जल का आभाव । सूखावर्षप्रतिबध वृष्टि का न होना । अनावृष्टि । अवर्षण । सूखाविक सद्यः प्रसूता गाय का दूध । तुरंत की व्याई गौ का दूध । पेउस । पीयुषरुक्ष जिसमें चिकनाहट न हो । जो स्निग्ध न हो । रुखाशुष्क जिसमें किसी प्रकार की नमी या गीलापन न रह गया हो । जो किसी प्रकार सुखा …विशेषण वह जो किसी प्रकार की विशेषता उत्पन्न करता या बतलाया हो । विभेदक लक्षण …स्कन्न गिरा हुआ । पतित । च्युत । स्खलित । (जैसे, वीर्य)नीरस रसहीन । जिसमें रस या गीलापन न होअनूदक जनहीन स्थानदुर्वृष्टि यथावश्यक वर्षा का अभावकदम एक सदाबहार पेड़ । विशेष—इसके पत्ते महुए के से पर उससे छोटे और चमकीले ह…झूरा पु † ^१ वि॰रूखा जो चिकना न हो । जिसमें चिकनाहट का अभाव हो । चिकना का उलटा । अस्निग्ध ।…सूका † ^१ संज्ञा पुं॰
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें