🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:04:26 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कदम
kadama
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कदम १ संज्ञा पुं॰ [कदम्ब]
१. एक सदाबहार पेड़ । विशेष—इसके पत्ते महुए के से पर उससे छोटे और चमकीले होते हैं । उसमें बरेसात में गोल गोल लड्डू के से पीले फूल लगते हैं । पीले पीले किरनों के झड़ जाने पर गोल गोल हरे फल रह हैं जो पकने पर कुछ कुछ लाल हो जाते हैं । ये फल स्वाद में खटमीठे होते हैं और चटनी अचार बनाने के काम में आते हैं । इसकी लकड़ी की नाव तथा और बहुत सी चीजे बनती हैं । प्राचीन काल में इसके फलों से एक प्रकार की मदिरा बनती थी, जिसे कादंबरी कहते थे । श्रीकृष्ण को यह पेड़ बहुत प्रिय था । वैद्यक में कदम को शीतल, भारी, विरेचक, सूखा, तथा कफ और वायु को बढ़ानेवाला कहा है । पर्या॰—नीप । प्रियक । हरीप्रिय । पावृषेष्य । वृत्तपुष्प । सुरभि । ललना । प्रिया । कर्ण पूरक । महाढय । यौ॰—कदमखंडिका=कदम बाटिका । वह स्थान जहाँ कदम के वृक्ष अधिक हों । उ॰—(क) कहूँ कुटी कहुँ सघन कुटी कहुँ कदम खंडिका छाई । —भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ३०८ । (ख) सो सेवा सों पहोंचि गोविन्द स्वामी की कदम खंडी में जाते । —दो सौ बावन॰, भा॰,२, पृ॰ ६० ।
२. एक घास का नाम ।
कदम २ संज्ञा पुं॰ [अ॰ कदम]
१. पैर । पाँव । पग । मुहा॰—कदम उखड़ना=भाग जागा । हट जाना । कदम उखडना= (१) तेज चलना । जैसे,—कदम उठाओ, दूर चलना है । (२) उन्नति करना । कदम उठाकर तेज चलना=तेज या शीघ्र चलना । कदम चूमना=अत्यंत आदर करना । जैसे,—अगर तुम यह काम कर दो तो तुम्हारे कदम चूम लूँ । उ॰—सब वजादार तेरे आके कदम चूमते हैं ।—श्यामा॰, पृ॰ १०२ । कदम छूना=(१) पैर पकड़ना । दंडवत करना । प्रणाम करना । (२) शपथ खाना । जैसे,—आप के कदम छू कर कहता हूँ, मेरा इससे कोई संबंध नहीं है । (३) विनती करना । खुशामद करना । जैसे,—वह बार कदम छूने लगा, तब मैने उसे छोड़ दिया । (३) बड़ा या गुरु मानना । गुरु बनाना । कदम डगमगाना या लड़खड़ाना=डावाँडोल होना । ढीला पड़ना । शिथिल होना । मगर यहाँ पर हमारा भई कदम डगमगाने लगा ।—फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ९० । कदम पकड़ना या लेना=(१) पैर पकड़ना । प्रणाम करना । आदर से पैर लगना । (२) बड़ा या गुरु मानना । आदर करना । (३) बिनती करना । खुशामद करना । कदम बढ़ाना या कदम आगे बढ़ना=(१) तेज चलना । (२) उन्नति करना । कदम मारना=(१) दौड़ धूप करना । (२) यत्न या उपाय करना । कदम रखना=प्रवेश करना । दाखिल होना । पैर रखना ।
२. पदचिह्न । चरणचिह्न । मुहा॰—कदम ब कदम चलना=(१) साथ साथ चलना । (२) अनुकरम करना । कदम भरना=चलना । डग बढ़ाना ।
३. धूल वा कीचड़ में बना हुआ पैर का चिह्न ।
कदम बढ़ना । उ॰—क्यों नहीं बेडिगे भरें डग हम । पाँव क्यों जाय डगमगा मेरा ।—चुभते॰, पृ॰ १० । डग मारना = कदम रखना । लंबे पैर बढ़ाना । उ॰—मारि डगै जब फिरि चली सुंदर बेनि दुरै सब अंग । मनहुँ चंद के बदन सुधा को उड़ि उड़ि लगत भुअँग ।—सूर (शब्द॰) ।
२. चलने में जहाँ से पैर उठाया जाय और जहाँ रखा जाय उन दोनों स्थानों के बीच की दूरी । उतनी दूरी जितनी पर एक जगह से दूसरी जगह कदम पड़े । पैंड़ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कदम" आता है (17)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें