🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:35:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

धार
dhāra
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
📗 अमरकोश — पर्याय
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
धार १ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. जोर से पानी बरसना । जोर की वर्षा । उ॰—धार से निखरे हुए ऋतु के सुहाए बाग में । आम भरने के न झोले बन गए तो क्या हुआ ?—बेला पृ॰ ६६ ।
२. इकट्ठा किया हुआ वर्षा का जल जो वैद्यक के अनुसार त्रिदोष नाशक, लघु, सौम्य, रसायन, बलकारक, तृप्तिकर और पातक तथा मुर्छा, तंद्रा, दाह, थकावट और प्यास आदि को दूर करनेवाला है । कहते है, सावन और भादों में यह जल बहुत ही हितकारक होता है । विशेष—वैद्यक के अनुसार यह जल दो प्रकार का होता है—गांग और समुद्र । आकाशगंगा से जल लेकर मेघ जो जल बर- साते है वह गंगा कहलाता है और अधिक उतम माना जाता है; और समुद्र से जो जल लेकर मेघ वर्षा करते हैं वह जल सामुद्र कहलाता है । अश्विन मास में यदि सूर्य स्वाती और विशाषा नक्षत्र में हो तो उस महीने की बर्षा का जल गांग होता है । इसके अतिरिक्त शेष, जल सामुद्र होता है । साधारणतः सामुद्र जल खारा, नमकीन, शुक्रानाशक, दृष्टि के लिये हानिकारक, बलनाशक और दोषप्रदायक माना जाता है । पर अगस्त तारे के उदय होने कते उपरांत सामुद्र जल भी गांग जल की तरह गुणकारी । माना जाता है ।
३. ऋण । उधार । कर्ज ।
४. प्रांत । प्रदेश ।
धार २ वि॰ [सं॰] गंभीर । गहरा ।
धार ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ धारा]
१. किसी आधार से लगे हु ए अथवा निराधार द्रव पदार्थ की गतिपरंपरा । अखंड़ प्रवाह । पानी आदि के गिरने या बहने का तार । जैसे, नदी की धार, पेशाब की धार, खून की धार । उ॰— गुरु सिष सार धार एक जानी । ज्यों जल मिलि जलधार समानी ।— घट॰, पृ॰ २४९ । यौ॰— धारधूरा । मुहा॰— धार चढ़ाना = किसी देवी देवता या पवित्र नदी आदि पर दूध जल आदि चढ़ाना । धार टूटना = गिरने का प्रवाह खंड़ित होना । लगाकर गिरना या निकलना बंद हो जाना । धार देना = (१) दूध देना । (२) कोई उपयोगी काम करना । (व्यंग्ग) । जैसे,—यहाँ बैठे हुए क्या धार देते हो ? (३) दे॰ 'धार चढ़ाना' । धार निकलना = दूध दूहना । स्तनों से दूध निकालना । धार मारना = जोर से पेशाब करना । (किसी चीज पर) धार मारना या (किसी चीज को) धार पर मारना = किसी चीज को बहुत हो तुच्छ और अग्राह्य समझाना । जैसे,—हम ऐसे रुपए पर धार मारने हैं, या ऐसा रुपया धार पर, मारते हैं । धार बँधना = किसी तरल पदार्थ का धार बनकर गिरना । धार बाँधना = किसी तरल पदार्थ को इस प्रकार गिराना जिसमें उसकी धार बन जाय ।
३. पानी का सोता । चश्मा ।
४. जल ड़मरूमध्य (लश॰) ।
५. किसी काटनेवाला हथियार का वह तेज सिरा या किनारा जिससे कोई चीज काटते हैं । बाढ़ । जैसे, तलवार की धार चाकू की धार, कैंची की धार । मुहा॰— धार बँधना = मंत्र आदि के बल से काटनेवाले अस्त्र की धार का निकम्मा हो जाना । धार बाँधना = मंत्र आदि के बल से किसी हथियार की धार की निकम्मा कर देना । विशेष— प्राचीनों का विश्वास था कि मंत्र के बल से हथियार की धार निकम्मी की जा सकती है ओर तब वह हथियार काट नहीं सकता ।
६. किनारा । सिरा । छोर ।
७. सेना । फौज ।
८. किसी प्रकार का डाका, आक्रमण या हल्ला । उ॰— जात सबन कहँ देखिए कहै कबीर पुकार । चेतका होहु तो चेत ले दिवस परत है धार ।— कबीर (शब्द॰) ।
९. और तरफ । दिशा । उ॰— महरि पैठत भीतर छीक बाँई धार ।—सूर (शब्द॰) ।
१०. जहाजों के तख्तों की संधि या जोड़ । कस्तूरा (लश॰) ।
धार ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धारण] चोबदार या द्वारपाल (डिं॰) ।
धार ५ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धारण] वह पेड़ का तना या काठ का टुकड़ा जो कच्चे कूएँ के मुँह पर इसलिये लगा दिया जाता है जिसमें उसका ऊपरी भाग अंदर न गिरे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
1. धार mf(ई)n. (√ धृ) holding, supporting, containing (ifc.; cf. कर्ण-, छत्त्र-, तुला- &c.)
धार m. N. of Viṣṇu, L.
debt, L.
2. धार m. or n. (√ 1. धाव्) stream, gush (cf. तैल- [add.] and तोय-)
धार mfn. coming down in a stream or as rain, Suśr.; Bhpr.
3. धार m. a sort of stone, L.
edge, boundary, L. (cf. 2. धारा)
deep place, depth, W. (to 1. धार?).
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (515,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
धार a. [धृ-णिच्-अच्] 1 Holding, bearing, supporting. --2 Streaming, dripping, flowing. --रः 1 An epithet of Viṣṇu. --2 A sudden and violent shower of rain, sharp-driving shower. --3 Snow, hail. --4 A deep place. --5 Debt. --6 A boundary, limit. --7 A sort of stone.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0596-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
धार न० धाराया इदम् अण् । १ वर्षोद्भवजले दिव्यपानीयप्रभेदे । तद्गुणभेदादि भावप्र० उक्तं यथा “धाराभिः पतितं तोयं [] गृहीतं स्फीतवाससा । शिलायां वसुधायां वा धौतायां पतितञ्च यत् । सौवर्णे राजते ताम्रे स्फाटिके काचनि- र्मिते । भाजने मृणमये वापि स्थापितं धारमुच्यते । धारं नीरं त्रिदोषघ्नमनिर्देश्यरसं लघु । सौम्यं रसायनं बल्यं तर्पणं ह्लादि जीवनम् । पाचनं मतिकृन्मूर्च्छा तन्द्रादाह श्रमक्लमान् । तृष्णां हरति तत् पथ्यं विशेषात् प्रावृषि स्मृतम्” । राजनि० तु अन्यथोक्तं यथा “यदा स्यादाश्विने मासि सूर्य्यः स्वातीविशाखयोः । तदाम्बुजलदैर्मुक्तं गाङ्ग- मुक्तं मनीषिभिः । अन्यदा मृगशीर्षादिनक्षत्रेषु यदम्बुदैः । अभिवृष्टमिदं तोयं सामुद्रमिति संज्ञितम् । तयोर्गुणाः । “गाङ्गं जलं स्वादु सुशीतलञ्च रुचिप्रदं पित्तकफापहञ्च । निर्दोषमिष्टं लघु तच्च नित्यं गुणाधिकं व्योम्नि गृहीत- माहुः । सामुद्रं सलिलं शीतं कफवातकरं गुरु । चि- त्रायामाश्विने तच्च गुणाढ्यं गाङ्गवद्भवेत् । पतितं भुवि तत्तोयं गाङं सामुद्रमेव वा । स्वस्वाश्रयवशाद्गच्छेदन्य- दन्यद्रसादिकम्” । धृ--णिच् अच् । २ ग्रावान्तरे ३ ऋणे च मेदि० भावे अप् । ४ जलधारावर्षणे हेमच० । ५ खड्गादेरन्तभागे ६ गम्भीरे पु० शब्दा० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3885-b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
धारं, क्ली, (धाराया इदम् । धारा + “तस्येदम् ।” ४ । ३ । १२० । इत्यण् ।) वर्षोद्भवं जलम् । तद्द्विविधम् । गाङ्गम् १ सामुद्रञ्च २ । यथा, -- “यदा स्यादाश्विने मासि सूर्य्यः स्वातीविशाखयोः । तदाम्बु जलदैर्मुक्तं गाङ्गमुक्तं मनीषिभिः ॥ अन्यदा मृगशीर्षादिनक्षत्रेषु यदम्बुदैः । अभिवृष्टमिदं तोयं सामुद्रमिति संज्ञितम् ॥” तयोर्गुणाः । यथा, -- “गाङ्गं जलं स्वादु सुशीतलञ्च रुचिप्रदं पित्तकफापहञ्च । निर्दोषमिष्टं लघु तच्च नित्यं गुणाधिकं व्योम्नि गृहीतमाहुः ॥ सामुद्रसलिलं शीतं कफवातकरं गुरु । चित्रायामाश्विने तच्च गुणाढ्यं गाङ्गवद्भवेत् ॥ पतितं भुवि तत्तोयं गाङ्गं सामुद्रमेव वा । स्वस्वाश्रयवशाद्गच्छेदन्यदन्यद्रसादिकम् ॥ इति राजनिर्घण्टः ॥
धारः, पुं, (धार्य्यते इति । धृ + णिच् + घञ् ।) ग्रावान्तरम् । ऋणम् । इति मेदिनी । रे, ५१ ॥ जलधरासारवर्षणम् । इति हेमचन्द्रः ॥ प्रान्तः । गम्भीरः । इति शब्दरत्नावली ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-794-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "धार" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें