🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:07:54 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

बारी
bārī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
बारी १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अवार]
१. किनारा । तट । उ॰—जियत न नाई नार चातक घन तजि दूसरेहि । सुरसरिहू की बारि मरत न माँगेउ अरध जल ।—तुलसी (शब्द॰) । मुहा॰—बारी रहो=किनारे होकर चलो । बचकर चलो । विशेष—पालकी के आगेवाले कहार काँटे आदि चुभने पर 'बारी रहो' कहते हैं जिससे पीछे का वाहक उसे बचाकर आवे ।
२. वह स्थान जहाँ किसी वस्तु के विस्तार का अंत हुआ हो । किसी लंबाई चौड़ाईवाली वस्तु का बिलकुल छोर पर का भाग । हाशिया ।
३. बगीचे, खेत आदि के चारों ओर रोक के लिये बनाया हुआ घेरा । बाड़ा ।
४. किसी बरतन के मुँह का घेरा या छिछले बरतन के चारों ओर रोक के लिये उठा हुआ घेरा या किनारा । औंठ । जैसे, थाली की बारी, लोटे की बारी ।
५. धार । बाढ़ । पैनी वस्तु का किनारा ।
बारी २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वाटी, वाटिका (=बगीचा, घेरा घर)]
१. पेड़ों का समूह या वह स्थान जहाँ से पेड़ लगाए गए हों । बगीचा । जैसे, आम की बारी । उ॰—(क) सरग पताल भूमि लै बारी । एकै राम सकल रखवारी ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) जरि तुमहरि चह सवति उखारी । रूँधहुँ करि उपाय बर बारी ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) लग्यो सुमन है सुफल तह आतप रोस निवारि । बारी बारी आपनी सींच सुहृदता वारि ।—बिहारी (शब्द॰) ।
२. मेंड़ से घिरा स्थान । क्यारी । उ॰—गेंदा गुलदावदी गुलाब आबदार चारु चंपक चमेलिन की न्यारी करी बारी मैं ।— व्यंग्यार्थ॰, पृ॰ ३७ ।
३. घर । मकान । दे॰ बाड़ी ।
४. खिड़की । झरोखा ।
५. जहाजों के ठहरने का स्थान । बंदरगाह ।
६. रास्ते में पड़े हुए काँटे, झाड़ इत्यादि । (पालकी के कहार) ।
बारी ३ संज्ञा पुं॰ [स्त्री॰ बारिन, बारिनी पु] एक जाति जो अब पत्तल, दोने बनाकर ब्याह, शादी आदि में देती है और सेवा करती है । पहले इस जाति के लोग बगीचा लगाने और उनकी रखवाली आदि का काम करते थे इससे कामकाज में पत्तल बनाना उन्हीं के सुपुर्द रहता था । उ॰—नाऊ बारी, भाट, नट राम निछावरि पाइ । मुदित असीसहिं नाइ सिर हरष न हृदय समाइ ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) लिए बारिन पत्रावली जात मुसकाती ।—प्रेमघन॰, भा॰ १, पृ॰ १७ ।
बारी ४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बार] बहुत बातों में से एक एक बात के लिये समय का कोई नियत अंश जो पूर्वापर क्रम के अनुसार हो । आगे पीछे के सिलसिले के मुताबिक आनेवाला मौका । अवसर । ओसरी । पारी । जैसे,—अभी दो आदमियों के पीछे तुम्हारी बारी आएगी । उ॰—(क) धरी सो बैठि गनइ धरियारी । पहर पहर सो आपनि बारी ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) काहू पै दुःख सदा न रह्यो, न रह्यो सुख काहू के नित्त अगारी । चक्रनिमी सम दोउ फिरै तर ऊपर आपनि आपनि बारी ।—लक्ष्मणसिंह (शब्द॰) । मुहा॰—बारी बारी से=कालक्रम में एक के पीछे एक इस रीति से । समय के नियत अंतर पर । जैसे,—सब लोग एक साथ मत आओ, बारी बारी से आओ । बारी बँधना=आगे पीछे के क्रम से एक एक बात के लिये अलग अलग समय नियत होना । उ॰—तीनहु लोकन की तरुनीन की बारी बँधी हुत ी दंड दुहू की ।—केशव (शब्द॰) । बारी बाँधना=एक एक बात के लिये परस्पर आगे पीछे समय नियत करना ।
बारी ५ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बारा (=छोटा)]
१. लड़की । कन्या । वह जो सयानी न हो ।
२. थोड़े वयस की स्त्री । नवयौवना । उ—बुढ़िया हँस कह मैं नितहि बारि । मोहिँ अस तरुनी कहु कौन नारि ?—कबीर (शब्द॰) ।
बारी ६ वि॰ स्त्री॰ थोड़ी अवस्था की । जो सयानी न हो । उ॰—बारी वधू मुरझानी बिलोकि, जिठानी करै उपचार कितै कौ ।— पद्माकर (शब्द॰) ।
बारी † ७ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰] दे॰ बाली ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "बारी" आता है (14)
पारी किसी बात का अवसर जो कुछ अंतर देकर क्रम से प्राप्त हो । बारी । ओसरी । द…औठ उठा हुआ किनारा । उभरा हुआ किनारा । बारी । जैसे,—घड़े की औंठ । रोटी की …ओसरी पु † संज्ञा स्त्री॰ पारी । बारी । दाँवनौबत बारी । पारी । जैसे, नौबत का बुखारहाशिया किसी फैली हुई वस्तु का किनारा । कोर । पाड़ । बारी । जैसे,—किताब का हाश…रोध रोका । रुकावटवर्त्म मार्ग । पथआरी लकड़ी चीरने का बढ़ई का एक औजार । विशेष— यह लोहे की एक दाँतीदार पटरी हो…औसर पु संज्ञा पुं॰ दे॰कगर कुछ उठा हुआ किनारा । कुछ ऊँचा किनाराबाग अंगद देखाए घाय तन मैं ।—तुलसी (शब्द॰)भेव पु † संज्ञा पुं॰परजा प्रजा । रैयतनेगीजोगो निग पानेवाले । विवाह आदि मंगल अवसरों पर इनाम पाने के अधिकारी, जैसे, ना…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें