बाली
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ बालिका, बाली] कान में पहनने का एक प्रसिद्ध आभूषण जो सोने या चाँदी के पतले तार का गोलाकार बना होता है । इसमें शोभा के लिये मोती आदि भी पिरोए जाते हैं ।
बाली
२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बाल] जो, गेहूँ, ज्वार आदि के पौधों का वह ऊपरी भाग या सीका जिसमें अन्न के दाने लगते हैं । दे॰
बाल ।
२. वह अन्न जो हलवाहों आदि को उनके परिश्रम के बदले में धन की जगह दिया जाता है । यौ॰—बालोदार ।
बाली
३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] हथोड़े के आकार कसेरों का एक औजार जिससे वे लोग बरतनों की कोर उठाते हैं ।
बाली
४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बालिन्] दे॰
बालि ।
बाली
५ वि॰ [हिं॰ बालका (=अश्व)] बालका जाति का (अश्व) ।
उ॰—नवदून अप्पि मदझर गयंद, कज्वल सकोट उज्जल अमंद । सै पंच दिन्न बाली पवंग ।—पृ॰ रा॰, ४ ।१० ।
बाली सबरा
संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बाली (=बारी, किनारा)+हिं॰ सबरा] वह सबरा जिससे कसेरे थाली या परात की कोर उभारते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।