कनौती
१ पु
संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कान+औंती (प्रत्य॰)] दे॰
कनौती ।
उ॰—अजौं करति उरझनि मनौ, लगी कनौती कान ।— घनानंद पृ॰ २७० ।
कनौती
२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कान+ औती (प्रत्य॰)]
१. पशुओं के कान या उनके कानों की नोंक ।
उ॰—(क) उस दिन जो मैं हरियाली देखने को गया था, वहाँ जो मेरे सामने एक हिरनी कनौतियाँ उठाए हुए हो गई थी, उसके पीछे मैनें घोड़ा बगछुट फेंका था ।—इंशाअल्ला खाँ (शब्द॰) । (ख) चलत कनौती लई दबाई ।—शकुंतला, पृ॰ ८० ।
क्रि॰ प्र॰—उठाना । मुहा॰—कनौतियाँ उठाना या खड़ा करना=कान खड़ा करना । चौकन्ना होना ।
उ॰—कनौती खड़ी कर हमारी नाई तकै—भस्मावृत॰, पृ॰ २६ ।
२. कानों के उठाने या उठाए रखने का ढंग । जैसे,—इस घोड़े की कनौती बहुत अच्छी है । मुहा॰—कनौतियाँ बदलना=(१) कानों को खड़ा करना । (२) चौकन्ना होना । चौंककर सावधान होना ।
३. कान में पहनने की बाली । मुरकी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।