🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:35:02 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कन्ना
kannā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कन्ना १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कर्ण, प्रा॰ कण्ड] [स्त्री॰ कन्नी]
१. पतंग का वह डोरा जिसका एक छोर काँप और ठंड्ढ़े के मेल पर और दूसरा पुछल्ले के कुछ ऊपर बाँधा जाता है । इस तागे के ठीक बीच में उड़ानेवाली डोर बाँधी जाती है । क्रि॰ प्र॰—बाँधना ।—लगाना ।—साधना । मुहा॰—कन्ने ठीले होना या पड़ना=(१) थक जाना । शिथिल होना । ढीला पड़ना । (२) जोर का टूटना । शक्ति और गर्व में रहना । मानमर्दन होना । कन्ने से कटना=(१) पतंग का कन्ने के स्थान से कट जाना । (२) मूल से ही विच्छिन्न हो जाना ।
२. पतंग का छेद जिसमें कन्ना बाँधा जाता है । क्रि॰ प्र॰—छेदना ।
३. किनारा । कोंर । औंठ ।
४. जूते के पंजे का किनारा । जैसे,—मेरे जूते का कन्ना निकल गया ।
५. कोल्हू की कातर के एक छोर के दोनों ओर लगी हुई लकड़ियाँ जो कोल्हू से भिड़ी रहती है और उससे रगड़ खाती हुई घूमती हैं । इन लकड़ियों में एक छोटी और दूसरी बड़ी होती है ।
कन्ना २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कण]
१. चावल का कन ।
२. चावल की धल जो चावल के घिसने या छोटे छोटे कणों के चूर्ण हो जाने पर चावल में मिली रह जाती है ।
कन्ना ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कर्णक=वनस्पति का एक रोग, प्रा॰ कणाअ] वनस्पति का एक रोग जिससे उसकी लकड़ी तथा फल आदि में कीड़े पड़ जाते हैं, लकड़ी या फल खोखले होकर तथा सड़कर बेकाम हो जाते हैं ।
कन्ना ४ वि॰ [स्त्री॰ कत्री] (लकड़ी या फल) जिसमें कन्ना लगा हो । काना । जैसे,—कन्ना भंटा, कन्नी ईख ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कन्ना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें