काना
१ वि॰ [सं॰त काण] [स्त्री॰ कानी] जिसकी एक आँख फूट गई हो । जिसे एक आँख न हो । एकाक्ष । एक आँख का ।
उ॰— काने खोरे कूबरे कुटिल कुचाली जानि ।—मानस, २ ।१४ । मुहा—काने का आगे पड़ना या काने का मिलना = किसी के रास्ते में काने आदमी का दिख जाना दिखाई पडना । विशेष—यह अपशकुन माना जाता है । काने को काना कहना = बुरे को बुरा कहना ।
उ॰—बात सच है, जल मरेगा वह मगर, लोग काना को अगर काना कहें ।— चोखे॰, पृ॰ २७ ।
काना
२ वि॰ [सं॰ कर्णक] (फल आदि) जिनका कुछ भाग कीड़ों ने खा लिया हो । कन्ना । जैसे, —काना भंटा ।
काना
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कर्ण] 'आ' की मात्रा जो किसी अक्षर के आगे लगाई जाती है और जिसका रूप (ा) है जैसे,—वाला में का (ा), ।
काना
४ वि॰[ सं॰ कर्ण] जिसका कोई कोना या भाग निकला हो । तिरछा । टेढा । जैसे,—कपडे में से टुकडा काटकर तुमने उसे काना कर दिया ।
काना
५ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ काना] पासे में की बिंदी पौ । जैसे,— तीन काने ।
काना †
संज्ञा पुं॰ [सं॰ कर्दम, हिं॰ काँदो] दे॰
काँदो । यौ॰—पानीकानौ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।