🕉️ 20 November 2026, Friday · 07:51:10 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कबड्डी
kabaḍḍī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कबड्डी संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. लड़को के एक खेल का नाम । विशेष—इसमें लड़के दो दलों में होकर मैदान में मिट्टी का एक ढुह बनाने हैं जिसे पाला या डाँडमेंड़ कहते हैं । फिर एक दल पाले के एक ओर और दूसरा दूसरी ओर हो जाता है । एक लड़का एक ओर से दूसरी ओर 'कबड्डी कबड्डी' कहता हुआ जाता है और दूसरे दल के लड़कों को छूने की चेष्टा करता है । यदि वह लड़का किसी दूसरे दल के लड़के को छूकर पाले के इस पार बिना साँस तोड़े चला आता है, तो दूसरे पक्ष के वे लड़के जिन जिनको इसने छुआ था, मर जाते हैं । अर्थात् खेल से अलग हो जाते हैं । यदि इसे दूसरे दल के लड़के पकड़ लें और उसकी साँस उनेक हद्द में ही टूट जाय तो उलटा वह मर जाता है । फिर दूसरे दल से एक लड़का पहले दल की ओर 'कबड्डी कबड्डी' करता जाता है । यह तब तक होंता रहता है जबतक किसी दल के सब खिलाड़ी शेष नहीं हो जाते । मरे हुए लड़के तबतक खेल से अलग रहते हैं जबतक उनके दल का कोई लड़का विपक्षी के दल के लड़को में से किसी को न मार डाले । इसे वे जीना कहते हैं । यह जीना भी उसी क्रम से होता है जिस क्रम से वे मरे थे । क्रि॰ प्र॰—खेलना । मुहा॰—कबड्डी खेलना = कूदना । फाँदना । कबड्डी खेलते फिरना = बेकाम फिरना । इधर उधर घूमना ।
२. काँपा । कंपा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कबड्डी" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें