🕉️ 20 November 2026, Friday · 08:32:12 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

करौंदा
karauṃdā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
करौंदा संज्ञा पुं॰ [सं॰ करमर्द, प्रा॰ करमद्द, कुरवंद]
१. एक कटीला झाड़ । विशेष—इसकी पत्तियाँ नीबू की तरह की, पर छोटी छोटी होती हैं । इसमें जूही की तरह के सफेद फूल लगते हैं—जिनमें भीनी भीनी गध होती है । यह बरसात में फलता है । इसके फूल छोटे बैर के बराबर बहुत सुंदर होते हैं जिसका कुछ भाग खू ब सफेद और कुछ हलका और गहरा गुलाबी होता है । ये फल खट्टे होते हैं तथा अचार और चटनी के काम में आते हैं । पंजाब में करौंदे के पेड़ से लाह भी निकलती है फल रगों में भी पड़ता है । डालियों को छीलने से एक प्रकार का लासा निकलता है । कच्चा फल मलरोधक होता है । इसकी जड़ को कपूर और नीबू में फेंटकर खाज पर लगाते हैं जिससे खुजली कम होती है और मक्खियाँ नहीं बैठतीं । इसकी लकड़ी ईंधन के काम में आती है, पर दक्षिण में इसके कंधे और कलछुले भी बनते हैं । करौंदे की झाड़ी टट्टी के लिये भी लगाई जाती है । करौंदा प्रायः सब जगह होता है । पर्या॰—करमर्द्द । कराम्ल । करांबुक । बोल । जातिपुष्प ।
२. एक छोटी कँटीली झाड़ी । विशेष—यह जंगलों में होती है जिसमें मटर के बराबर छोटे फल लगते हैं, जो जाड़े के देनों में पककर खूब काले हो जाते हैं । पकने पर इन फलों का स्वाद मीठा होता है ।
३. कान के पास की गिल्टी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "करौंदा" आता है (10)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें