🕉️ 20 November 2026, Friday · 08:12:03 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कलौंजी
kalauṃjī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कलौंजी संज्ञा पुं॰ [सं॰ कालाजाजी] एक पौधा जो दक्षिण भारत और नेपाल की तराई में होता है । मँगरैला । विशेष—इसकी खेती नदियों के किनारे होती है । दोमट या बुलई जमीन में इसे अगहम पूस में बोते हैं । इसका पौधा डेढ़ दो हाथ ऊँचा होता है । फूल झड़ जाने पर कलियाँ लगती हैं जो ढाई तीन अंगुल लंबी होती हैं और जिनमें काले काले दाने भरे रहते हैं । दानों से एक तेज गंध आती है और इसी से वे मसाले के काम में आते हैं । इन बीजों से तेल भी निकाला जाता है, जो दवा के काम में आता है । तेल के विचार से यह दो प्रकार का होता है । एक का तेल काला और सुंगंधित होता है, दूसरे का तेल साफ रेंड़ी के तेल का सा होता है । यह सुगंधित, वातघ्न तथा पेट के लिये उपकारी और पाचक होता है । बंगाल में इसी काला जीरा भी कहते हैं ।
२. एक प्रकार की तरकारी । मरगल । विशेष—इसके बनाने की विधि यह कि करैले, परवर, भिंड़ी, बैंगन आदि का पेटा चीरकर उसमें धनियाँ, मिर्च, आदि मसाले खटाई नमक के साथ भरते हैं, और उसे तेल या घी में तल लेते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कलौंजी" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें