🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:13:28 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कसर
kasara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कसर १ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰]
१. कमी । न्यूनता । त्रुटि । उ॰—कसर न मुझमें कुछ रही असर न अब तक तोहिं । आइ भावते दीजिए बेगि सुदरसन मोहिं ।—रसनिधि (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—आना ।—करना ।—पड़ना ।—रखना ।—रहना ।—होना । मुहा॰—कसर करना, छोड़ना रखना = त्रुटि करना । कुछ बाकी छोड़ना । जैसे, —उन्होंने मेरी बुराई करने में कोई कसर न की । कसर निकलना = कमी पूरी होना । कमर निकालना = कमी पूरी करना ।
२. द्वेष । बैर । अकस । मनमुटाव । जैसे, —वे हमसे मन में कुछ कसर रखते हैं । क्रि॰ प्र॰—रखना । मुहा॰—कसर निकालना या काढ़ना = बदला लेना । (दो आदमियों के बीच) कसर पड़ना = (दो आदमियों के बीच) मनमोटाव होना ।
३. टोटा । घाटा । हानि । जैसे, —इस माल के बेचने में हमें दो सौ की कसर पडती है । क्रि॰ प्र॰—पड़ना ।—होना । मुहा॰—कसर खाना या सहना = हानि उठाना । घाटा सहना । कसर देना या भरना = घाटा पूरा करना ।
४. नुक्स । दोष । विकार । जैसे, —उनके पेट में कुछ कसर है । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
४. किसी वस्तु के सूखने या उसमें से कूड़ा करकट निकलने से जो कमी हो । जैसे, —१० सेर गेहूँ में से १ सेर तो कसर गई । क्रि॰ प्र॰—जाना ।
कसर २ संज्ञा पुं॰ [देश॰] कुसुम या बर्रे का पौधा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कसर" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें