🕉️ 26 November 2026, Thursday · 01:26:06 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कुकरौंधा
kukarauṃdhā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कुकरौंधा संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुक्कुरद्रु] ओषधि में प्रयुक्त होनेवाला एक प्रकार का छोटा पौधा । विशेष — इसकी पतियाँ पाल की पत्तियों से कुछ बड़ी होती हैं । इससे एक प्रकार की कड़ी गंध निकलती है । बरसात के अंत में ठढी जगहों पर या मोरियों के किनारे यह उगता है । पहले इसकी पतियाँ बड़ी होती हैं, पर डालियों निकलने पर वे क्रमशः छोटी होने रोएँ होने लगती हैं । पत्तियों और डालियों पर छोटे छोटे घने रोएँ होते हैं जिनके कारण वे बहुत मुलायम मालूम होती हैं । जब यह हाथ डेढ़ हाथ का हो जाता है, तब इसकी चोटी पर मंजरी लगती है, जिसमें तुलसी की भाँति बीज निकलते हैं, जो पानी में ङालने पर इसबगोल की भाँति फूल जाते हैं । वैद्यक के अनुसार यह कड़वा, चरपरा और ज्वरनाशक है तथा रक्त और कफ के दोष को दूर करता है । यह आमरक्त, संग्रहणी और रक्तातिसार में भी उपकारी होता है । पर्या॰—कुकुंदर । कुक्करदु । कुकुरमुत्ता । कुकरौंदा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कुकरौंधा" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬