कुसवारी
संज्ञा पुं॰ [सं॰ कोश = हि, कुस + वारी (प्रत्य॰)]
१. रेशम का जंगली काड़ा जो बेर ओर पियासाल आदि पेड़ा पर कोया बनाकर उसके अंदर रहता है । विशेष—इस कीड़े क जीवन में चार अवस्थाएँ हाती है जिन्हें युग कह कसते हे । सब के पहले यह अंड़ के रूप में रहता है । अंड़े से निकलकर यह कमला की तरह का कीड़ा हो जाता है । फिर उसमे पक्षावरण दिखाई पड़ते है ओर वह तागे निकालता है । अंत में वह कोए स निकलकर कतिंग होकर उड़ने लगता है, जड़े खाता हे ओर मर जाता है । जिन कीड़ो की ये चार अवस्यापुँ या एर पी़ढ़ ी वर्ष भर में बीतती हैं वे एक युगक कहलाते है । कही कहीं जैसे चीन में, ऐसे कीड़े भी पाए जाते है जनकी वर्ष भर में दो पिढ़ियाँ हो जाती है । ऐसे कीड़ों को द्बियुगक कहते है । बहुत से देशों में त्रियुगक और चतुर्युगक कीड़े तक मिलते है । विशेष दे॰
रेशम ।
२. रेशम का कोया ।
उ॰— अरे हाँ पलटू कुसवारी में कीटहिं चारा देत है ।—पलटू, पृ॰, ९८ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।