कोका
१ संज्ञा पुं॰ [अ॰] दक्षिणी अमेरिका का एक वृक्ष । विशेष— इसकी सुखाई हुई पत्तियाँ चाय या कहवे की भाँति शक्तिवर्धक समझि जाती हैं । इसके व्यबहार से थकावट ओर भूख नहीं मालूम होती, इसलिये वहाँ के निवासी पहाड़ों पर चढ़ने से पहले थोड़ी सी सुखी पत्तियाँ चबा लेते हैं । इनमें एक प्रकार का नशा होता है, इसलिये एक बार इनका व्यवहार आरंभ करके फिर उसे छोड़ना कठिन हो जाता है । कोकेन इसी से निकलता है ।
कोका
२ संज्ञा स्त्री॰ [तु॰ कोकह] धाय की संतान । दूध पिलानेवाली की संतति । दुधभाई या दूधबहिन ।
कोका
३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ को] एक प्रकार का कबूतर ।
कोका
४ संज्ञा स्त्री॰ [?] नीली कुमुदिनी । विशेष—दे॰
कोकाबेरी ।
कोका
संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] चक्वी । चक्रवाकी । उ— छिनु छिनु प्रभु पद कमल बिलोकी । रहिहौं मुदित दिवस जिमि कोकी ।— मानस, २ । 66 ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।