🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:23:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कोख
kokha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कोख संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुक्षि , प्रा॰, कुक्खि]
१. उदर । जठर । पेट ।
२. पसलियों के नीचे, पेट के दोनों बगल का स्थान । मुहा॰— कोखे लगना या सटना=पेट खाली रहने या बहुत अधिक भूख लगने के कारण पेट अंदर धँस जाना ।
३. गर्भाशय । विशेष— इस अर्थ के सब मुहावरों और यौगिक शब्दों का प्रयोग केवल स्त्रियों के लिये होता है । यौ॰— कोखबंद । कोखजली । मुहा॰— कोख उजड़ना =(१) संतान मर जाना । बालक मर जाना । (२) गर्भ गिर जाना । कोख बंद होना= बंध्या होना । संतति उत्पन्न करने के अयोग्य होना । कोख या कोख माँग से ठंड़ी या भरी पूरी रहना=बालक या, बालक और पति का सूख देखते रहना—(आसीस) । कोख मारी जाना=दे॰ "कोख बंद होना' । कोख की बीमारी या रोग= संतति न होने या होकर मर जाने का रोग । कोख की आँच=संतान का वियोग । संतान का कष्ट । जैसे —सब दु:ख सहा जाता है, पर कोख की आँच नहीं सही जाती । कोख खुलना=बाँझपन दूर होना । उ॰— पर मिला पूत जो सपूत नहीं । क्या खुली कोख जो न भाग खुला ।—चोखे॰, पृ॰, ३९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कोख" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें