कौवाली
संज्ञा पुं॰ [अं॰ कौवाली] दे॰
कौवाली ।
कौवाली
संज्ञा स्त्री॰[अ॰ कौवाली]
१. एक प्रकार का गाना । विशेष—पीरों की मजार या सूफियों की मजलिसों में यह गाना होता है । इसके गाने की एक विशेष धुन होती है । इसमें प्राय: धर्म संबधी या आध्यात्मिक गजलें होती हैं, जिनके कारण कभी कभी सुननेवाले तन्मय हो जाते हैं ।
२. इस धुन में गाई जानेवाली कोई गजल ।
३. कौवालों का पेशा ।
४. संगीत में तिताला बजाने का एक भेद । विशेष—यह मद्यमान से दूना जल्दी बजाया जाता है । कौवाली की गजलों के सिवा और रागिनियों में भी इसका प्रयोग होता है । इसका तबले का बोल यह है—+ ३ धा दिन् दिन् धा, धा ॰ १ + दिन् दिन् धा, ना तिन् तिन् ता । ता दिन् दिन् धा । धा । धा । अथवा—+ ३ ॰ धाधिन् धिन् धा, धिन् धागे धिन् धिन् धा, ना, तिन् १ + तिन् ता, तागे धिन् धिन् धा । धा
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।