🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:02:05 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खटकना
khaṭakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खटकना क्रि॰ अ॰ [अनु॰]
२. 'खट' 'खट' शब्द होना । खचख— टाहट होना । जैसे, किवाड़ खटकना ।
२. शरीर में किसी काँटे आदि के गड़ने या कंकरी, तिनका आदि बाहरी चीजों के आ पड़ने के कारण रह रहकर पीड़ा होना । जैसे,—पैर में काँटा खटकना या आँखों में सुरमा खटकना ।
३. बुरा मालूम होना । खलना । जैसे—तुम्हारा यहाँ रहना सब को खटकना है । दे॰ आँख में खटकना ।
४. विरक्त होना । उचटना । हटना । जैसे,—अब तो हमारा जी यहाँ से खटक गया ।
५. डरना । भय करना । जैसे, —वह यहाँ आते हुए खटकते हैं ।
६. परस्पर झगड़ा होना । आपस में लड़ाई होना । जैसे,—आजकल दोनों भाइयों में खटक गई है ।
७. किसी प्रकार के अनिष्ट या अपकार का अनुमान होना । अनिष्ट की भावना या आशंका होना । जैसे,—हमें यह बात उसी समय खटकी थी; पर कुछ सोचकर हम चुप रह गए ।
८. अनुपयुक्त जान पड़ना । ठीक न जान पड़ना । जैसे,—यह शब्द कुछ खटकता है, बदल दो । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
खटकना पु क्रि॰ सं॰ [हिं॰ खटकना] दे॰ खटकना । उ॰— खटक्कै खटं सो विहू सूर वारे ।—प॰, रासो, पृ॰ ८२ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "खटकना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें