🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:09:34 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खाक
khāka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खाक संज्ञा स्त्री॰ [फा॰ खाक]
१. धूल । रज । गर्द ।
२. राख । भस्म ।
३. मिट्टी । मृत्तिका । मुहा॰— (कहीं पर) खाक उड़ना = बरबाद होना । तबाह होना । नाश होना । उजाड़ होना । जैसे,— अब वहाँ पर खाक उड़ रही है । खाक उड़ना = खाक छानना । मारे मारे फिरना । वैसे वह इधर उधर खाक उड़ता फिरता है । (किसी की) खाक उड़ाना = उपहास करना । मिट्टी पलीद करना । धूल उड़ाना । जीट उड़ाना । जैसे,—लोगों ने उसकी खूब खाक उड़ाई । खाक करना = तबाह करना । नष्ट भ्रष्ट करना । खाक का पुतता = मनुष्य । आदमी ।—आदमी है तो खाक का पुतला मगर बला की तबीयत पाई है ।— फिसाना॰, भा॰ ३, पृ॰ ७ । खाक का पंबंद होना = मृत्यु होना । खाक चाटना = सिर नबाना । नम्रता करना । अनुनय विनय करना । खाक छानना = (१) अच्छी तरह तलाश करना । बहुत ढूँढना । जैसे,—कहाँ कहाँ की खाक छाना पर वह न मिला । (२) मारा मारा फिरना । आवारा फिरना । चारों ओर भटकते फिरना । जैसै,—वह नौकरी के लिये चारों ओर खाक छानचा फिरा । खाक ड़लना = (१) छिपना । दबाना । जैसे,—उसके ऐबों पर कहाँ तक खाक डाली जाय । (२) भूल जाना । गई गुजरी करना जैसे,—पुरानी बातों पर खाक ड़लकर अब मेल कर लो । खाक बरसना = अच्छी दशा न रहना । नष्ट भ्रष्ट हो जाना । खाक में मिलना = बिगड़ना । बरबाद होना । चौपट होना । नष्ट भ्रष्ट होना । खाक में मिलना = बिगड़ना । तबाह करना । नष्ट भ्रष्ट करना । सत्यानाश करना । जैसे,—उसने सारी आबरू खाक में मिला दी । खाक सिर पर उड़ाना या ड़ालना = शोक करना । रोना पीटना । खाक पियाह करना = नष्ट कर देना । बर्बाद कर देना । यौ॰— खाक पत्थर = व्यर्थ वस्तु । निकम्मी चीज ।
४. भूमि । जमीन (को॰) ।
५. तुच्छ । अकिंचन ।
६. कुछ नहीं । जैसे,—वे खाक पढते लिखते हैं ।
खाक अंदाज संज्ञा पुं॰ [फा॰ खाक अंदाज]
१. कूड़ा करकट रखने का पात्र । कूड़ाखाना ।
२. किले से शत्रु पर गोली आदि चलाने और कूड़ा करकट फेंकने के लिये बना सूराख ।
३. चूल्हे से राख निकालने का छेद या बरतन [को॰] ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "खाक" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें