🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:33:42 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

खुमी
khumī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
खुमी १ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ कुमा] पत्र—पुष्प—रहित क्षुद्र उदभिद की एक जाति जिसके अंतर्गत भूफोड़, ढिंगरी, कुकुरमुत्ता, गगनधूल आदि हैं । विशेष—इस जाति के पौधों में हरे कोशाणु नहीं होते, जिनके द्वारा और पौधे मिट्टी आदि निरवयव द्रव्यों को अपने शरीर के धातु रूप में परिवर्तित कर सकते हैं । इसी से खुमी जाती के पौधे, सफेद या मटमैले होते हैं और अपना आहार दूसरे पौधों या जंतुओं के जीवित या मृत शरीर से प्राप्त करते हैं । बरसात में भींगी, सड़ी लकड़ियों पर एक प्रकार की गोल और छोटी खुमी निकलती है, जिसे 'कठफूल' कहते हैं । यह प्रायः विषैली होती है । खुमी के शरीरकोश की बनावट और पौधों की सी नहीं होती । इसके कोशण सूत की तरह लंबे लंबे होते हैं; पर किसी किसी खुमी के कोशणु गोल भी होते हैं । खुमी के दो मुख्य भेद हैं—एक वह जो दूसरे जीवित पौधों के रस से पलती हैं; और दूसरी वह जो सड़े गले या मृत शरीर से आहारसंग्रह करती हैं । पहले प्रकार की खुमी गेरुई आदि के रूप में अनाज के पौधों में देखी जाती है । दूसरे प्रकार की खुमी भूँफोड़ कठफूल, कुकुरमुत्ता आदि हैं । खुमी के अधिकांश पौधे अंगुल डेढ़ अंगुल से लेकर आठ आठ, दस दस अंगुल तक के दिखाई पड़ते हैं । ये छूने में कोमल और छाते के आकार के होते हैं । छतरी, की बनावट पर्तदार होती है । खुमी के कई भेद गूदेदार और खाने लायक होते हैं । जैसे, भूँफोड़, ढिंगरी (पंजाब) आदि । कई दुर्गंधयुक्त और विषैले होते हैं । जैसे,—कुकुरमुत्ता, कठफूल आदि । वैंद्यक में खुमी विषैली और धर्मशास्त्र में अभक्ष्य मानी गई हैं । खाने योग्य खुमी (भूँफोड़) खूब गुदेदार और सफेद होती है । उसके डंठल में गोल गोल छल्ले से पड़े रहते हैं, और उसमें किसी प्रकार की गंध नहीं होती । खुमी बरसात में बहुत उपजती है । पर्या॰—छत्राक । कवक । शिलींध्र । उच्छिलींध्र । कुकुरमुत्ता । गगनधूल । रामछाता ।
खुमी २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ खुभना]
१. वह सोने की कील जिसे लोग दाँतो में जड़वाते हैं । धातु का बना हुआ वह पोला छल्ला जो हाथी के दाँत पर चढ़ाया जाता है । उ॰—गति गयंद कुच कुंभ किकणी मनहु घट झहनावै । मोतिन हार जलाजल मानी खुमी दत झलकावै ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "खुमी" आता है (11)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें