🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:20:13 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गया
gayā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गया १ संज्ञा पुं॰ [सं॰] बिहार या मगध देश का एक विशेष पुण्य-—स्थान जिसका उल्लेख महाभारत और वाल्मीकीय रामायण से लेकर पुराणों तक में मिलता है । विशेष—यह एक प्राचीन तीर्थ स्थान और यज्ञस्थल था । पुरानों में इसे राजर्षि गय की राजधानी लिखा है, जहाँ गयशिर पर्वत पर उन्होने एक बृहत् यज्ञ किया था और ब्रह्मचर नामक तालाब बनवाय़ा था । महात्मा बुद्धदेव के समय में भी गयशिर प्रधान यज्ञस्थल था । राजगृह से आकार वे पहले यहीं पर ठहरे थे और किसी यज्ञ के यजमान के अतिथि हुए थे । फिर वे यहाँ से थोड़ी दूर निरंजना नदी क े किनारे उरुवेला गाँव में तप करने चले गए थे । इस स्थान को आजकल बोधगया कहते हैं यहाँ बहुत सी छोटी छोटी पहाड़िय़ाँ है । यह तीर्थ श्राद्ध और पिंड़दान आदि करने के लिये बहुत प्रसिद्ध है, और हिंदुओं का विश्वास है कि बिना वहाँ जाकर पिंडदान आदि किए पितरों का मोक्ष नहीं होता । कुछ पुराणों में इसे गम नामक असुर द्वारा निर्मित या उसके शरीर पर बसी हुई कहा गया है ।
गया २ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गया (तीर्थ)] गया में होनेवाली पिंडोदक आदि क्रियाएँ । मुहा॰—गया करना = गया में जाकर पिंडदान आदि करना । जैसे—वह बाप की गया करने गए हैं । गया बैठाना = गया में पितरों का श्राद्ध करके स्थापित करने की परंपरा ।
गया ३ क्रि॰ अ॰ [सं॰ गम्] 'जाना' क्रिया का भूतरकालिक रूप । प्रस्थानित हुआ । मुहा॰—गया गुजरा या गया बीता = बुरी दशा को पहुँचा हुआ । नष्ट । निकृष्ट ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गया f. (g. वरणादि) the city Gayā (famous place of pilgrimage in Behar and residence of the saint Gaya; cf. RTL. p. 309; sanctified by Viṣṇu as a tribute to the piety of Gaya, the Rājarṣi, or (according to another legend) to Gaya, the Asura, who was overwhelmed here with rocks by the gods; the Śrāddha should be performed once at least in the life of every Hindū to his progenitors at Gayā), Yājñ. i, 260; MBh. &c.
cf. बुद्ध-ग्˚
N. of a river, i, 7818.
गया f. of ˚य, q.v.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (348,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गया" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें