🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:19:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गाज
gāja
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गाज १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गर्ज, प्रा॰ गज्ज]
१. गर्जन । गरज । शोर । उ॰—(क) कबिर सूता क्या करै सूतें होय अकाज, ब्रह्मा को आसन डिग्यो सुनी काल की गाज ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) नंदराय के चौक में खड़े करत सब गाज । जय जय करि चिचियाइए तबै मिलत ब्रजराज ।—सुकवि (शब्द॰) । यौ॰—गाजा बाजा = धूम धड़क्का ।
२. बिजली गिरने का शब्द । वज्रपात ध्वनि । जैसे,—गाज्यो कपि गाज ज्यों बिराज्यो ज्वाल जालयुत भाजे धीर बीर अकुलाइ उठयो रावनो ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. बिजली । बज्र । उ॰—गाज्यो कपिराज रघुराज की सपथ करि मूँदे कान जातुधान मानो गाजे गाज के ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—पड़ना । मुहा॰—गाज पड़ना = वज्रपात होना । बिजली गिरना । उ॰— मानहुँ परी स्वर्ग हुत गाजा । फाटी धरति आइ यो बाजा ।— जायसी (शब्द॰) । किसी पर गाज पड़ना = आफत आना । ध्वंश होना । नाश होना । उ॰—जो सत पूछसि गंध्रब राजा । सत पर कबहुँ परै नहिं गाजा ।—जायसी (शब्द॰) । (किसी बात पर) गाज पड़े = नष्ट हो । दूर हो । न रह जाय । उ॰—(क) गाज परै ऐसी लाज पै जो भरि लोचन देति न मोहिं निहारन (शब्द॰) । (ख) गाज परै ब्रज को बसिबौ तुमहुँ, सखि, देखति हौ बरजोरी ।—दूलह (शब्द॰) । (किसी को कोसने या किसी बात में अनिंच्छा प्रकट करने के लिये इस मुहावरे का प्रयोग स्त्रियाँ बहुत अधिक करती हैं) । गाज मारना = (१) बिजली गिरना । वज्रपात होना । (२) आफत आना । उ॰—दैव कहा सुनु बड़रे राजा । देवाहि । अगुमन मारा गाजा ।—जायसी (शब्द॰) ।
गाज २ संज्ञा पुं॰ [अनु॰ गजगज] पानी आदि का फेन । फेन । झाग । क्रि॰ प्र॰—उठना । छूटना ।—छोड़ना ।—निकलना ।—फेंकना ।
गाज ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ काच] काँच की चूड़ी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गाज n. a multitude of elephants, Gaṇar. 83, Sch.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (353,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गाज" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें